शिक्षक दिवस पर राजस्थान में अध्यापक रहे 85 साल के बुजर्ग टीचर की लाठियों से पिटाई

शिक्षक दिवस पर राजस्थान में अध्यापक रहे 85 साल के बुजर्ग टीचर की लाठियों से पिटाई
06-09-2022 - 07:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है और दुखद यह रहा कि इसी दिन नोएडा के निकट चरखी दादरी में 85 वर्षीय बुजुर्ग शिक्षक को लाठियों से पीटे जाने की घटना सामने आई है। दो युवकों द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को लाठियों से बुरी तरह पीटने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हमलावर 85 वर्षीय बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर को सड़क पर गिरावकर किस तरह से पीट रहे हैं। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और पुलिस को शिकायत दी गई है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि दादरी के घिकाड़ा रोड निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग मेहर सिंह राजस्थान सेवा से अध्यापक पद से रिटायर्ड हैं। वे अपने घर से सुबह सैर करने के लिए निकले तो बीच रास्ते में दो युवकों ने उन पर लाठियों से हमला कर और फरार हो गए। राहगीरों ने बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दी और उसे तुरंत दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।