भारत के विरुद्ध टी-20 मैचों की श्रृंखला से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बाहर, अब नेपियर में टिम साउदी करेंगे उनके स्थान पर कप्तानी

<p><em><strong>न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियम्सन भारत के विरुद्ध खेली जा रही टी-20 मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। वे नेपियर में होने वाले तीसरे मैच में नहीं खेलेंगे।</strong></em></p>

भारत के विरुद्ध टी-20 मैचों की श्रृंखला से न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बाहर, अब नेपियर में टिम साउदी करेंगे उनके स्थान पर कप्तानी
21-11-2022 - 10:56 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। केन विलियम्सन पहले से तय मेडिकल अप्वाइंटमेंट की वजह से नेपियर टी20 में नहीं खेल पाएंगे।

तीसरा मैच न्यूजीलैंड के लिए निर्णायक मैच होगा क्योंकि पहला मैच बरसात के कारण रद्द हो चुका है और दूसरा मैच भारत ने जीता था।  यदि न्यूजीलैंड को श्रृंखला बचानी है तो उसके लिए तीसरा मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में इस मुकाबले से ऐन वक्त पहले कप्तान का बाहर होना उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच तीसरा टी20 मैच मंगलवार, 22 नवंबर को नेपियर के मैक्लीन पार्क में खेला जाएगा।

केन विलियम्सन की के स्थान पर बल्लेबाज मार्क चैपमैन (Mark Chapman) न्यूजीलैंड के टीम के साथ जुड़ेंगे। इस मुकाबले में टिम साउदी (Tim Southee) कप्तानी करेंगे जिन्होंने माउंट मांगानुई में खेले गए दूसरे टी20 में हैट्रिक ली थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।