18 बॉल में जरूरत थी 40 रनों की..काश वो 48वां ओवर मेडन ना खेलते सिराज..!

<p><em><strong>चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी के बावजूद भारत दूसरा वनडे हार गया। 5 रन से जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। तीसरा वनडे 10 दिसंबर को चटगांव में खेला जाएगा।</strong></em></p>

18 बॉल में जरूरत थी 40 रनों की..काश वो 48वां ओवर मेडन ना खेलते सिराज..!
08-12-2022 - 07:48 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत का स्कोर 47 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन था। जीत के लिए 18 बॉल पर 40 रन की जरूरत थी, तभी मोहम्मद सिराज 48वां ओवर मेडन खेल गए। इस मेडन के बाद भारत को 12 बॉल में 40 रन चाहिए थे। चोटिल कप्तान रोहित शर्मा ने 49वें ओवर में 20 और आखिरी ओवर में 14 रन बनाए, लेकिन ये रन जीत के लिए काफी नहीं रहे और भारत 5 रन से मैच हार गया।
शाकिब को लगी उमरान की बाउंसर
बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच खेल रहे उमरान मलिक ने 12वें ओवर में शाकिब को बाउंसर फेंकी। शाकिब लेंथ को जज नहीं कर सके और बॉल सीधे उनके हेलमेट पर लगी। शाकिब डक करने गए। लेकिन बॉल उनके गले के बहुत पास आ गई। 14वें ओवर की पहली बॉल पर उमरान ने नजमुल हसन शांतो को बोल्ड कर दिया। 151 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गुड लेंथ बॉल को शांतो कनेक्ट नहीं कर पाए और बोल्ड हो गए।
मेहदी-महमूदुल्लाह की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
19 ओवर में 69 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश टीम को महमूदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज ने संभाला। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 165 बॉल पर 148 रन की पार्टनरशिप की। यह बांग्लादेश की भारत के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।
राहुल ने पकड़ा कमाल का कैच
47वें ओवर की पहली ही बॉल पर विकेटकीपर केएल राहुल ने शानदार कैच पकड़ा। उमरान मलिक की ऑफ साइड पर शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल को महमूदुल्लाह कट करने गए। बॉल उनके बैट का बाहरी किनारा लेकर विकेट के पीछे चली गई। जहां राहुल ने डाइव मारकर कैच लिया।
इबादत ने कोहली को बोल्ड किया
पहली पारी में फील्डिंग के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जिस कारण दूसरी पारी में वह 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए। उनकी जगह विराट कोहली ने ओपनिंग की, लेकिन वे 5 रन बनाकर दूसरे ओवर में ही आउट हो गए। इबादत हुसैन की शॉर्ट बॉल पर कोहली पुल करने गए, लेकिन बॉल बैट का इनसाइड एज लेकर स्टंप्स में घुस गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।