65 घण्टे बीत चुके हैं, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है पर तन्मय का पता नहीं लगा
<p><em><strong>मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरवेल में गिरे मासूम तन्मय की सलामती के लिए बच्चे भी दुआ मांग रहे हैं। बोरवेल में पिछले कई घण्टों से फंसे तन्मय के रेस्क्यू को लेकर जहां प्रशासन पिछले 64 घण्टों से जद्दोजहद में जुटा हुआ है तो वहीं, तन्मय की सलामती के लिए दुआओं का दौर भी जारी है। </strong></em></p>
45 फीट खुदाई के बाद अब 10 फीट की होरिजेंटल टनल बनाकर तन्मय तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है|
यूँ की जा रही है तन्मय को बचने की जद्दोजेहद
एमपी के बैतूल जिले के मांडवी गांव का मासूम तन्मय बीते 65 घंटे से बोरवेल में फंसा हुआ है। रेसक्यू ऑपरेशन भी लगातार जारी है लेकिनअब तक टीम को तन्मय तक पहुंचने में सफलता नहीं मिली है। 45 फीट तक खुदाई करने के बाद अब 10 फीट की होरिजेंटल टनल बनाकर तन्मय तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है पर हार्डरॉक्स के चलते इस पूरी मुहिम में काफी समस्याओं का सामना टीम को करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि जमीन से लगातार पानी निकल रहा है. इसके साथ ही विशाल चट्टानें भी हैं। इसके कारण बचाव दल को खुदाई करने में काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है और परेशानी भी हो रही है। इस पूरे ऑपरेशन में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम विशेषज्ञों के साथ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, वहीं मौके पर बैतूल,नर्मदापुरम भोपाल और हरदा का प्रशासनिक अमला भी जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अभी ऑपरेशन में और वक्त लग सकता है। चिंता की बात यह है कि लंबे समय से तन्मय ने कोई रिस्पांस नहीं दिया है, हालांकि स्थिति के मद्देनजर एंबुलेंस, मेडिकल टीम लाइफ सेफ्टी इक्विपमेंट्स के साथ पूरी तरह तैयार है।
बच्चे को बचाने में हो रही देरी, परेशान मां का फूटा गुस्सा
बोरवेल में फंसे मासूम तन्मय की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ज्योति साहू ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे को बचाने में इतना टाइम लगा रहा है। इतना टाइम लगता है क्या? ऊपर से देखने भी नहीं दिया जा रहा कि क्या हो रहा है। मां का कहना है कि फिल्मों में जल्दी बचाव कार्य हो जाता है लेकिन असल जिंदगी में नहीं। 3 दिन हो गए हैं और वह अपने बच्चे को सलामत देखना चाहती हैं। नाराज मां ने कहा कि अगर यह कोई नेता का बच्चा होता, तो इतना टाइम नहीं लगता।
बता दें कि तन्मय तीसरी क्लास का छात्र है। आज उसके स्कूल सहित उसकी क्लास के बच्चों ने अपने सहपाठी की सलामती के लिए गायत्री मंत्र का जाप किया। शिक्षकों समेत बच्चों ने ईश्वर से कामना की है कि तन्मय सकुशल सलामत बाहर निकल जाए। तन्मय को पढ़ाने वाली शिक्षक गीता ने कहा कि उसकी सलामती ही हम सबकी जीत होगी।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे यहां अठनार क्षेत्र का आठ वर्षीय तन्मय साहू खेत के पास बने पुराने बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
What's Your Reaction?