भारतीय टीम की क्रिप्टो से तुलना कर कसा तंज ...? सहवाग की ये अनोखी तुलना हो रही है वायरल..! 

<p><em><strong>भारतीय टीम की निराशाजनक खेल से पूर्व दिग्गज खिलाडी थोड़े निराश दिख रहे हैं, उनकी नाराजगी जगजाहिर हुई उनके ट्वीट से जिसमे उन्होंने भाटिया टीम के परफॉरमेंस की तुलना क्रिप्टो करेंसी के गिरते भाव से कर डाली। &nbsp;</strong></em></p>

भारतीय टीम की क्रिप्टो से तुलना कर कसा तंज  ...? सहवाग की ये अनोखी तुलना हो रही है वायरल..! 
09-12-2022 - 11:27 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट में लिखा 
वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा है कि, “भारतीय टीम के परफॉर्मेंस क्रिप्टो से भी तेज गिर रही है। इस समय हमें जागने की आवश्यकता है।" वीरेंद्र सहवाग द्वारा किया गया यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

गौरतलब है  कि भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है जिसमें से भारत ने अपने शुरुआती दो मैचों को गंवा दिया है।
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने भारत को 5 रनों से हराया। दो मैचों में जीत के बाद बांग्लादेश की टीम इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं।मौजूदा समय में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार दो मैचों में हार गई तथा दूसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह अब इस सीरीज का तीसरा मैच नहीं खेल पाएंगे।

10 दिसंबर को होगा तीसरा वन डे 
साथ ही मैच में रोहित के अलावा कुलदीप सेन और दीपक चाहर भी आखिरी वनडे मैच में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि भारत को बांग्लादेश के खिलाफ इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच 10 दिसंबर को खेलना है। वहीं भारतीय टीम को 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलना है। बता दें कि साल 2022 भारतीय टीम के लिए बेहद ही खराब रहा। एशिया कप 2022 में भारतीय टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई। वही T20 वर्ल्ड कप 2022 में भी भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।