कल लाल डायरी के पन्ने रिलीज़ ..आज पुलिस पहुंची राजेंद्र  गुढ़ा  के घर...कुछ तो गड़बड़ है दया ...!

राजस्थान  सरकार के बर्खास्त हो चुके मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के जोधपुर आवास पर आज पुलिस पहुंची और उनके बंगले की तलाशी ली । मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि राजेंद्र के खिलाफ  पॉक्सो एक्ट के मामले में कार्यवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से केस के बारे में कुछ नहीं बताया गया। दरअसल, राजेंद्र गुढ़ा ने CM गहलोत के बेटे के खिलाफ बड़ा खुलासा करने का दावा किया था।

यह भी पढ़ें :

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले 'लाल डायरी' के राज़

'लाल डायरी में राज.सरकार के काले कारनामो का कच्चा चिठ्ठा ' : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

कल लाल डायरी के पन्ने रिलीज़ ..आज पुलिस पहुंची राजेंद्र  गुढ़ा  के घर...कुछ तो गड़बड़ है दया ...!
03-08-2023 - 03:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजेंद्र  गुढ़ा  के घर पहुंची जोधपुर  पुलिस , लाल डायरी' पर सियासत गरमा गई है। कल राजेंद्र  गुढ़ा  ने प्रेस  कांफ्रेंस  कर 'लाल डायरी' के कुछ पन्ने रिलीज़  कर दिए और आज जोधपुर  पुलिस  राजेंद्र  गुढ़ा  के घर पहुंच गई है।

कल यानि 2 अगस्त को राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी के कुछ अंशों को पढ़ कर सुनाया था और उन्होंने दावा किया था कि इस लाल डायरी में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, ओएसडी सौभाग सिंह के बीच राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव के दौरान लेनदेन की बातचीत का जिक्र किया। बता दें अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ही RAC  के अध्यक्ष हैं।

"मणिपुर की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए" : बोलते ही हुए बर्खास्त

पिछले महीने राजेंद्र गुढ़ा नें विधानसभा में महिलाओं की सुरक्षा को ले कर बयान दिया  था कि हमे सच्चाई को स्वीकर करना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए हैं। राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जिस प्रकार से अत्याचार बढ़ रहे हैं, हमे ये देखते हुए मणिपुर की बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। इसी बयान के बाद राजस्थान सरकार ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था

क्या है लाल डायरी में ?

गुढ़ा के अनुसार लाल डायरी में लिखा है कि राजीव आये और भवानी शंकर सामोता ने RCA चुनाव का हिसाब किया था। डायरी के अनुसार कहा गया है कि भवानी सामोता ने जिन  भी लोगों से वादा किया है उनमें से ज्यादातर के साथ अपना वादा पूरा नहीं किया, तो मैंने कहा यह ठीक नहीं है।आप इसे पूरा करें तब भवानी सामोता ने कहा-मैं सीपी साहब की जानकारी में डालता हूं।

गौरतलब है कि लाल डायरी के अंशों के बाहर आने को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि गहलोत सरकार की तरफ से गुढ़ा पर की गयी ये कारवाही कही न कही राजेंद्र गुढ़ा के आरोपों को सच सिद्ध करती दिख रही है ।

यह भी पढ़ें :

राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने खोले 'लाल डायरी' के राज़

'लाल डायरी में राज.सरकार के काले कारनामो का कच्चा चिठ्ठा ' : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।