Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की सियासी पारी शुरू, क्या करती हैं बांसुरी ... क्या माँ की तरह हो पाएंगी लोकप्रिय ?

<p><em>भाजपा की बेहद लोकप्रिय दिवंगत नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को भाजपा ने अब एक पद देकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बांसुरी की सियासी पारी की शुरुआत हो चुकी है।</em></p>

Bansuri Swaraj : सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज की सियासी पारी शुरू, क्या करती हैं बांसुरी ... क्या माँ की तरह हो पाएंगी लोकप्रिय ?
27-03-2023 - 12:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

हालांकि वे पहले से ही पार्टी को कानूनी मसलों में मदद करती रही हैं मगर अभी तक उनके पास पार्टी में कोई दायित्व नहीं था। अब उन्हें पार्टी की ओर से सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा प्रमुखों के प्रति जताया आभार 
सुषमा स्वराज भाजपा के दिग्गज नेता रही हैं। अपने जीवन काल में उन्हें प्रखर वक्ता माना जाता था और उन्होंने संसद  से लेकर सड़क तक पार्टी की ओर से मोर्चा संभाला था। अब उनकी बेटी बांसुरी को भी पार्टी में पदाधिकारी बनाया गया है।पार्टी की ओर से जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद बांसुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है।

करेंगी पार्टी को मजबूत -जताई गयी उम्मीद 
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की ओर से बांसुरी को कानूनी प्रकोष्ठ के सह संयोजक नियुक्त किया गया है। दिल्ली भाजपा का पूर्णकालिक अध्यक्ष बनने के बाद सचदेवा की ओर से की गई यह पहली नियुक्ति है। सचदेवा की ओर से जारी पत्र में यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही गई है। सचदेवा ने उम्मीद जताई कि बांसुरी पार्टी को मजबूत बनाने में मदद करेंगी। 

क्या कहा बांसुरी स्वराज ने 
पार्टी की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद बांसुरी ने कहा कि वे पहले से ही कानूनी मामलों में पार्टी की मदद पहुंचाने में भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी की ओर से और अधिक सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करने का मौका दिया गया है।उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रति शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद पहले भी मेरे साथ रहा है और अब मैं पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में और सक्रिय भागीदारी निभाऊंगी। 

सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं बांसुरी
 बांसुरी काफी दिनों से सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं। उन्होंने 2007 में दिल्ली बार काउंसिल की सदस्यता हासिल की थी। उन्होंने वॉरविक यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में बीए ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के कैथरीन कॉलेज से मास्टर्स की डिग्री के अलावा लंदन के बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की है। कानून की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। अब वे कानूनी मसलों में भाजपा को मदद पहुंचाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।