रेलवे: रुणिचा एक्सप्रेस में दो स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी
<p>इसके बाद ट्रेन में 1 फर्स्ट-कम-सैकंड एसी, 1 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 6 जनरल कोच होंगे।</p>
रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस में स्थायी रूप से 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच की बढ़ोतरी की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 14087/88 दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली रुणिचा एक्सप्रेस में दिल्ली से 13 और जैसलमेर से 14 जनवरी से 2 स्लीपर और 1 थर्ड एसी कोच स्थायी रूप से बढ़ेगा। इसके बाद ट्रेन में 1 फर्स्ट-कम-सैकंड एसी, 1 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 6 जनरल कोच होंगे।
What's Your Reaction?