भावभीनी विदाई के साथ राजस्थान डीजीपी लाठर हुए सेवानिवृत्त

<p><em><strong>राजस्थान के महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर की सेवानिवृत्ति पर बुधवार, 3 नवंबर को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में परम्परागत रस्म अदा करते हुए पुलिस अधिकारियों एव जवानों ने उनकी कार को रस्सों से खींचकर भावभीनी विदाई दी।</strong></em></p>

भावभीनी विदाई के साथ राजस्थान डीजीपी लाठर हुए सेवानिवृत्त
03-11-2022 - 10:03 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पुलिस मुख्यालय में लाठर को आरएसी टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदा किया।  इससे पहले महानिदेशक पुलिस कार्यालय में उन्होंने नए महानिदेशक उमेश मिश्रा को बेटन सौंप कर विधिवत् कार्यभार सौंपा। लाठर ने फूलोँ का गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई दी और उमेश मिश्रा ने लाठर को पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।

पुलिस परंपरा के अनुसार महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा समेत अतिरिक्त महानिदेशक राजीव शर्मा,  जंगा श्रीनिवास राव,  डॉ रवि प्रकाश, ए पोनुचामी, सौरभ श्रीवास्तव, गोविन्द गुप्ता,  सुनील दत्त,  अनिल पालीवाल, आनन्द श्रीवास्तव,  अशोक राठौड़,  बीजू जॉर्ज जोसेफ,  सुष्मित बिश्वास,  दिनेश एमएन,  स्मिता श्रीवास्तव, बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल,  संजीब कुमार नर्झरी,  विशाल बंसल,  हवासिंह घुमरिया, एस सेंगत्थिर सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी रस्सों को खींचने में सहयोग किया।

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर को विदा करते नये पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा 

लाठर ने अपने विदाई समारोह में  उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित करते विगत 2 वर्षो सहित सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिये सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महानिदेशक के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। इस कार्य में उन्हें अपने समकक्ष और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ आमजन का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस की गरिमा को बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को सदैव तत्पर रहना चाहिए।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने एमएल लाठर की कार रस्से से खींचकर विदाई दी 

विदाई समारोह के इस अवसर पर लाठर की पत्नी, पुत्री-दामाद, पुत्र एवं नये डीजीपी उमेश मिश्रा की पत्नी व परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।