आइईडी से निपटने में राजस्थान ने प्राप्त किया तीसरा स्थान, एनएसजी से सम्मानित हुई राजस्थान पुलिस टीम

<p><em><strong>राजस्थान पुलिस की टीम ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) मानेसर में आयोजित राष्ट्रीय काउंटर आइईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों से&nbsp;राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों&nbsp;के निपटने के कौशल को परखा जाता है|</strong></em></p>

आइईडी  से निपटने में राजस्थान ने प्राप्त किया तीसरा स्थान, एनएसजी से सम्मानित हुई राजस्थान पुलिस टीम
28-11-2022 - 11:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नई दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ के डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह की अगुवाई में राजस्थान पुलिस की टीम ने 21 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में यह खिताब जीता। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्यों की पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की काउंटर आइईडी क्षमता को परखा जाता है। एनएसजी मानेसर में हर वर्ष आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर से पुलिस और सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया, प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के 16 जवानों ने डिप्टी एसपी  नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग परिस्थितियों से निपटने के कौशल को परखा जाता है जिसमें आइईडी मिलने से उत्पन्न हुई स्थितियों से विभिन्न टीमों ने अपने-अपने तरीके से निपट कर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिस आधार पर राजस्थान पुलिस की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनएसजी के महानिदेशक ने डिप्टी एसपी नरेंद्र सिंह ने ट्रॉफी प्रदान कर राजस्थान पुलिस दल को सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।