बेगूसराय में बाइक पर दो बदमाश और 30 किलोमीटर तक सिर्फ धांय-धांय..!
...तो बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि बेगूसराय की घटना के बाद तो लोग यही कह रहे हैं। दरअसल, बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खबर है कि इस घटना में 11 लोगों को गोली लगी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, बेगूसराय एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नेशनल हाईवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाईवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। बताया जा रहा है कि वे 30 किमी तक फायरिंग करते रहे, जो भी रास्ते में मिले उसे शूट कर दिया। इसमें तेघरा थाना के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक शख्स की सडक़ पर ही मौत हो गई। वारदात में बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाकों में 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सबसे पहले तेघरा में फायरिंग
जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने सबसे पहले एनएच 28 पर तेघरा इलाके में जमकर फायरिंग की। यहां पर अपराधियों ने एक के बाद एक कई जगहों पर गोलियां चलाई। वहीं, एनएच 31 पर भी कई जगहों पर फायरिंग की खबर है। एनएच 28 पर अपराधियों द्वारा बगराहाडीह में में भी फायरिंग की। इस घटना में चंदन कुमार नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाढ़ के रहने वाले टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विशाल सोलंकी को पेट में गोली लगी है। विशाल का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
What's Your Reaction?