पूर्व CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में हमला

देश की राजधानी नयी दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत परिसर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता राकेश किशोर, जिन्होंने इसी साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंका था, पर कुछ लोगों ने हमला कर..

पूर्व CJI पर जूता फेंकने वाले अधिवक्ता पर दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में हमला
10-12-2025 - 08:59 AM
10-12-2025 - 09:36 AM

नयी दिल्ली। देश की राजधानी नयी दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत परिसर में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अधिवक्ता राकेश किशोर, जिन्होंने इसी साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंका था, पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में दिखा कि कुछ युवक किशोर पर हमला कर रहे हैं, नारे लगा रहे हैं और उन्हें धक्का-मुक्की कर रहे हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के किशोर खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए।

किशोर ने बताया कि उन पर हमला “विपक्ष” से जुड़े कुछ लोगों ने किया, जिन्होंने पहले भी उन्हें धमकाया था, जब उन्होंने CJI गवई पर जूता फेंका था।

उन्होंने कहा, “हमलावर एक युवा वकील था, जो चप्पल लेकर मेरे ऊपर टूट पड़ा। मैं सुबह एक मित्र के साथ एक केस जमा करने कोर्ट गया था। उन्होंने मुझे चोट पहुँचाई, जिसके बाद मैं वहाँ से लौट आया। उन्होंने कहा कि वे इसलिए हमला कर रहे हैं क्योंकि मैंने पहले CJI को चोट पहुँचाई थी। वे धार्मिक नारे भी लगा रहे थे।”

किशोर ने बताया कि वह कोई शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते क्योंकि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा, “हमने कोई शिकायत नहीं दी। वकीलों के खिलाफ शिकायत करने का क्या मतलब? वे सब हमारे ही भाई हैं। यह तो घर की एक छोटी-सी बात है।”

शाहदरा बार के सचिव नरवीर दाबस ने कहा, “अधिवक्ता राकेश किशोर, जिन्होंने पहले तत्कालीन CJI बी. आर. गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की थी, का आज दोपहर करीब 1 बजे कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में कुछ वकीलों के एक समूह से विवाद हो गया। किशोर कोर्ट नंबर 10 में एक मामला देखकर लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।”

दाबस ने बताया कि बार बॉडी को अभी तक किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पूर्व CJI गवई पर 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान हमला हुआ था। उस समय किशोर को हिरासत में लिया गया था, लेकिन CJI ने उनके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।