राजू ठेहट हत्याकांडः बाॅर्डर भी पार नहीं करने दिया...पुलिस ने 24 घंटों में दबोचे चारों शूटर्स..! 

<p><em><strong>गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में राजस्थान पुलिस हत्या में शामिल चार शूटर्स सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।&nbsp;</strong></em></p>

राजू ठेहट हत्याकांडः बाॅर्डर भी पार नहीं करने दिया...पुलिस  ने 24 घंटों में दबोचे चारों शूटर्स..! 
04-12-2022 - 03:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीकर में हुए राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को हरियाणा के बॉर्डर के नजदीक डाबला से पकड़ा गया है, जबकि तीन की गिरफ्तारी झुंझुनूं के पौंख गांव से हुई है। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में हथियार और चोरी की क्रेटा गाड़ी भी बरामद की है। ये शूटर्स बीते करीब एक महीने से राजू ठेहट की रेकी कर रहे थे। 
 उमेश मिश्रा ने बताया पकड़े गए दो आरोपी मनीष जाट और विक्रम गुर्जर सीकर के रहने वाले हैं। इनके अलावा हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल और नवीन मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस से मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है। 
त्वरित ट्रायल कर दिलाई जाएगी सजाः सीएम गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि सीकर में हुए हत्याकांड के पांच आरोपियों को मय हथियार और वाहन गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों को त्वरित ट्रायल कर अदालत के द्वारा जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
150 लोगों की पुलिस टीम को 24 घंटे में मिली सफलता
जानकारी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 150 लोगों की टीम गठित की गई थी। यही कारण है कि हत्याकांड के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस ऑपरेशन में डीजीपी उमेश मिश्रा पूरी रात पुलिस के आला अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में बने हुए थे। 
बाॅर्डर पार नहीं करने दिया
पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या इन अपराधियों के हरियाणा बॉर्डर में घुस जाने का डर था। अगर ये बॉर्डर पार करने में कामयाब हो जाते तो मुश्किल बढ़ सकती थी। हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस ने सीकर सहित हरियाणा बॉर्डर के पास नाकाबंदी कर दी थी। इसके साथ ही आसपास के जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया था।
क्या प्री प्लान्ड था राजू ठेहट का मर्डर ? 
बदमाशों ने शायद इलाके का पूरा मौका-मुआयना किया था, क्योंकि गोली मारने वाले शख्स ने पीली जैकेट पहन रखी थी। बिल्कुल वैसी ही पीली जैकेट कोचिंग के छात्रों की है। यह कोचिंग राजू ठेहट के घर के आसपास स्थित है। शायद छात्र समझकर राजू ठेहट ने फोटो खिंचवाई,...और पीली जैकेट पहने शख्स ने ठेहट पर गोलियां चलाई।
पहले फोटो शूट... फिर ‘शूट’!
वहीं, हत्याकांड का पूरा वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में गोली मारे जाने से पहले राजू ठेहट घर से बाहर आया था। उस वक्त ठेहट के घर के बाहर दो शख्स खड़े थे। एक शख्स था ब्लैक जैकेट में जबकि दूसरे ने पीली जैकेट पहनी थी। ब्लैक जैकेट पहने व्यक्ति ने ठेहट से फोटो खिंचवाने की डिमांड रखी थी, ...और पीली जैकेट पहने शख्स ने दोनों की फोटो खींची। इसके तुरंत बाद ही गन निकालकर ठेहट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राजू ठेहट गोली लगने के तुरंत बाद जमीन पर ढेर हो गया। पीली जैकेट स्थानीय कोचिंग सेंटर की बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।