जेएनयू में अब वामपंथियों के खिलाफ नारेः हिंदू रक्षा दल ने लिखा- कम्युनिस्टों भारत छोड़ो

<p><em><strong>कम्युनिस्टों के खिलाफ नारे लिखने के बाद हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चैधरी ने कहा कि हम केवल सनातनी हिंदू हैं। उन लोगों ने हमें कहा कि भारत छोड़ो... अब हम इनसे भारत छुड़वाएंगे।&nbsp;</strong></em></p>

जेएनयू में अब वामपंथियों के खिलाफ नारेः हिंदू रक्षा दल ने लिखा- कम्युनिस्टों भारत छोड़ो
04-12-2022 - 03:11 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर हिंदू रक्षा दल ने ‘कम्युनिस्टों भारत छोड़ो’ के नारे लिखे हैं। उन्होंने कम्युनिस्टों की तुलना आतंकी संगठन से भी की है। दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि वे लोग हमारे खिलाफ नारे लिखकर छिप गए थे लेकिन हम डटकर खड़े हैं, जिसमें हिम्मत हो, हमसे आकर बात करें।

30 सितंबर को यूनिवर्सिटी की दीवारों पर लाल रंग से नारे लिखे गए थे- ब्राह्मणों कैंपस छोड़ो, ब्राह्मणों-बनियों हम तुम्हारे लिए आ रहे हैं, तुम्हें बख्शा नहीं जाएगा, शाखा लौट जाओ। धमकियों भरे ये नारे किसने लिखे थे अब तक पता नहीं चल सका है।
जेएनयू की उस महिला प्रोफेसर के केबिन के दरवाजे पर भी ‘शाखा लौट जाओ’ का नारा लिखा गया था, जिसे नवंबर 2019 में वामपंथियों ने 3 दिन के लिए हिरासत में रखा था। ये नारे 30 नवंबर की रात को लिखे गए।
अब हम उनसे भारत छुड़वाएंगे
कम्युनिस्टों के खिलाफ नारे लिखने के बाद हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने कहा कि हम केवल सनातनी हिंदू हैं। उन लोगों ने हमें कहा कि भारत छोड़ो... अब हम इनसे भारत छुड़वाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।