..तो जसप्रीत के स्थान पर टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रलिया खेलने के लिए जाएंगे मोहम्मद शमी !

..तो जसप्रीत के स्थान पर टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रलिया खेलने के लिए जाएंगे मोहम्मद शमी !
08-10-2022 - 09:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आईसीसी का टी-20 विश्वकप की शुरुआत होने जा रही है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। भातीय टीम की गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करने वाले जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर टीम से बाहर हो गये हैं लेकिन उनके स्थान पर किसे शामिल किया जाएगा, यह प्रश्न अनुत्तरित बना रहा है। अब समाचार मिल रहे हैं कि टूर्नामेंट से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्थान पर अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया जा सकता है।

बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट (बीसीसीआई) के सूत्रों से मिल रही खबरों को बल इसलिए भी मिला है क्योंकि चयनकर्ताओं ने उनका नाम टी20 विश्व कप टीम में स्टैंड बाय में रखा था। कुछ दिनों पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध  श्रृंखला में खेल नहीं पाये थे। शमी अब फिटनेस हासिल कर प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। संभावना है कि वे जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकते हैं।

मोहम्मद शमी के टीम में शामिल होने की खबरों को इसलिए भी सही माना जा रहा है क्योंकि एक अन्य खिलाड़ी जिन्हें जसप्रीत के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता था, चोटिल हो गये हैं। खबर आ रही है कि तेज गेंदबाद दीपक चाहर के टखने में चोट लग गई है और इसी वजह से वे दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध शुरू हुई एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में नहीं खेल सके थे। चूंकि दीपक फिलहाल फिट नहीं हैं तो ऐसे में मोहम्मद शमी को शामिल किये जाने की संभावना बहुत अधिक बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।