भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को अमरीका ने किया सावधान, भारत यात्रा के परामर्श स्तर को घटाकर 2 पर किया जबकि पाकिस्तान को 3 पर
अमरीका ने शुक्रवार, 7 अक्टूबर को अपने नागरिकों को सावचेत किया है और भारत यात्रा करते समय अत्यधिक सावधानी बरतने को कहा है। विशेषतौर पर जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका के विदेश विभाग ने 7 अक्टूबर को नये यात्रा परामर्श में भारत यात्रा परामर्श स्तर को घटाकर 2 कर दिया है। आमतौर पर यात्रा परामर्श के लिए 1 से 4 तक स्तर के आधार का सहारा लिया जाता है। अमेरिका के विदेश विभाग ने एक दिन पहले एक अलग परामर्श जारी कर पाकिस्तान का स्तर 3 पर रखा था और अपने नागरिकों से आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसके अशांत क्षेत्रों की यात्रा करने के बारे में पुनर्विचार करने के लिए कहा था।
विदेश विभाग ने कहा कि भारत में अपराध और आतंकवाद को देखते हुए ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रा परामर्श में कहा गया है, ‘आतंकवाद और नागरिक अशांति के कारण (पूर्वी लद्दाख क्षेत्र और इसकी राजधानी लेह को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की यात्रा न करें।’
What's Your Reaction?