राजामौली की हर फिल्म सुपरहिट..! क्या है वो सीक्रेट फॉर्मूला..?

<p><em><strong>2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में की लिस्ट में उनकी तीन फिल्में-आरआरआर, बाहुबली और बाहुबली 2 शामिल हैं।</strong></em></p>

राजामौली की हर फिल्म सुपरहिट..! क्या है वो सीक्रेट फॉर्मूला..?
11-10-2022 - 07:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एसएस राजामौली को आज ‘मिडास टच’ वाला डायरेक्टर माना जाता है। यानी वो डायरेक्टर, जो जिस फिल्म को हाथ लगा दे वह सुपरहिट हो जाती है। उन्होंने अब तक 12 फिल्में डायरेक्ट की हैं, जिनमें से लगभग सभी फिल्में हिट रही हैं। यही नहीं, 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में की लिस्ट में उनकी तीन फिल्में-आरआरआर, बाहुबली और बाहुबली 2 शामिल हैं। आखिर राजामौली की हिट फिल्मों का राज क्या है?
12 साल में दीं 12 हिट फिल्में
इसी तरह एसएस राजामौली ने और भी फिल्में डायरेक्ट कीं, जो ब्लॉकबस्टर रहीं। इनमें साई, छत्रपति, यमडोंगा, विक्रमाकुडु, मगधीरा, मर्यादा रमन्ना, ईगा, बाहुबली, द बिगिनिंग, बाहुबली द कनक्लूजन और आरआरआर शामिल हैं।
एसएस राजामौली से जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनकी लगातार हिट फिल्मों और सफलता का राज क्या है, तो जानते हैं उन्होंने क्या कहा था? 2006 में एक इंटरव्यू में राजामौली ने रवि तेजा स्टारर अपनी फिल्म विक्रमारकुडू का उदाहरण देते हुए कहा था, मैं सफलता के इस राज का विश्लेषण नहीं कर सकता। अपने काम करने के स्टाइल में कहूं तो मैं बस मूल बातों पर काम करता हूं और ऐसी कहानियां बनाता हूं जो हीरो के इर्द-गिर्द घूमती हैं। पहले हीरो चुनता हूं फिर उसके इर्द-गिर्द कहानी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।