‘द केरल स्टोरी’ तो झांकी है...अभी तो 4 फिल्में बाकी हैं, जिनमें दिखेगा नंगा सच
<p><em><strong>फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर देशभर में काफी बवाल मचा। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ कि कई राज्यों में तो इसे बैन कर दिया गया था, लेकिन इससे फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही यह फिल्म छा गई थी। अब इस फिल्म के बाद, 4 और फिल्में एक के बाद एक रिलीज होने वाली हैं, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही हैं।</strong></em></p>
फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ अपने रिलीज के पहले दिन से ही विवादों में आ गई थी। देशभर में इस फिल्म को लेकर काफी हंगामा हुआ था, इसके बावजूद फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने सभी के होश उड़ा दिए थे। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज 15 से 20 करोड़ में बनकर तैयार हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था, लेकिन ये सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि अभी कम बजट वाली 4 और फिल्में जल्द ही रिलीज होने वाली है, जो सच्ची घटनाओं पर ही आधारित बताई जा रही हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि ये सारी फिल्में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छा जाएंगी। तो चलिए, आपको उन 4 फिल्मों के बारे में बताते हैं।
बस्तर
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की मशहूर जोड़ी प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह और डायरेक्टर सुदिप्तो सेन अब एक बार फिर से साथ आ रही है, जिसका टाइटल ‘बस्तर’ है। कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चैंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म है, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। हाल ही में, फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर रिलीज किया गया था, जिस पर लिखा था, ‘एक और सच्चाई जो देश को चैंका देगी।’ इस पर ये भी लिखा था, ‘छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।’
द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल
निर्देशक सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल पुलिस के निशाने पर निर्देशक सनोज मिश्रा आ गए हैं। बंगाल पुलिस ने निर्देशक पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए हाल ही में उनके खिलाफ एक नोटिस जारी किया था।
72 हूरें
संजय पूरन सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘72 हुरें’ 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म इस बात का पता लगाएगी कि आतंकवाद के घातक रास्ते पर जाने के लिए युवाओं को कैसे बरगलाया जाता है और उनका ब्रेनवॉश किया जाता है। फिल्म में पवन मल्होत्रा और आमिर बशीर मुख्य भूमिका में हैं। ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अब फिल्म श्72 हूरेंश् विवादों में घिरती नजर आ रही है। जब से इस फिल्म का टीजर सामने आया है तब से ही इसका विरोध होना शुरू हो गया है।
अजमेर 92
इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘अजमेर 92’ साल 1992 के अजमेर रेप मामले पर आधारित है। यह पुष्पेंद्र सिंह द्वारा निर्देशित और सूरज पाल रजक, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र सिंह द्वारा लिखित है। वहीं, कई इस्लामी संगठनों ने यह आरोप लगाते हुए फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है कि यह समाज में दरार पैदा करेगी और उनका मानना है कि यह फिल्म दरगाह अजमेर शरीफ को बदनाम करने के उद्देश्य से बनाई गई है।
What's Your Reaction?