हवाई जहाज ही चुरा ले गया, और फिर वॉलमार्ट सुपरमार्केट से भिड़ाने की धमकी..!
समूचा अमेरिका शनिवार को उस वक्त सकते में आ गया जब एक विमान को हाइजैक कर लिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस की चेतावनी के जवाब में विमान के पायलट ने इसे वॉलमार्ट सुपरमार्केट में क्रेश करवाने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आनन-फानन में पूरे सुपरमार्केट को खाली करवा लिया है।
हुआ यूं कि मिसिसिपी में एक शख्स ने एयरपोर्ट पर खड़े एक प्राइवेट प्लेन को चुरा लिया और इसको मिसिसिपी के टुपेलो के आसमान में खतरनाक तरीके से उड़ाने लगा। बाद में इस विमान की क्रेश लैंडिंग हुई। सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि विमान को हाईजैक करने वाला शख्स 29 साल का एक युवक है। इस घटना के बाद से पुलिस और नजदीकी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
What's Your Reaction?