‘आपने जो काम देश के लिए किया...’, पीएम मोदी को सम्मानित करते बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार

<p><em><strong>पीएम मोदी को मंगलवार (1 अगस्त) को पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर उनके बागी भतीजे और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार भी मौजूद थे।</strong></em></p>

‘आपने जो काम देश के लिए किया...’, पीएम मोदी को सम्मानित करते बोले एनसीपी प्रमुख शरद पवार
02-08-2023 - 08:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार (1 अगस्त) को पुणे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपने जो काम देश के किया है, उसके लिए हम आज आपको सम्मानित कर रहे हैं। लोकमान्य तिलक की विरासत का सम्मान करने के लिए 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी। यह पुरस्कार हर साल एक अगस्त को लोकमान्य तिलक की पुण्यतिथि पर दिया जाता है। 
मोदी से पहले इन्हें मिला अवाॅर्ड
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि इससे पहले यह पुरस्कार पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मनमोहन सिंह, शंकर दयाल शर्मा, इंदिरा गांधी को भी बाल गंगाधर तिलक पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने कहा आज इस लिस्ट में पीएम मोदी का भी नाम शामिल हो रहा है इसलिए मैं उनको दिल की गहराइयों से बधाई देता हूं।
पहली सर्जिकल स्ट्राइक शिवाजी ने की थी
पवार ने कहा कि देश की पहली सर्जिकल स्ट्राइक छत्रपति शिवाजी महाराज ने की थी। उन्होंने कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने पुणे में रहते हुए केसरी अखबार शुरू किया था। उनकी हमेशा से यही सोच रहती थी कि पत्रकारों पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं होना चाहिए। गणेश उत्सव, शिवाजी जयंती जैसे उत्सव मनाने की शुरुआत भी बाल गंगाधर तिलक के नेतृत्व में ही बड़े पैमाने पर हुई थी।
विपक्षी दलों के मना करने के बावजूद आए पवार 
नये बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के लोगों ने पीएम मोदी के साथ तिलक पुरस्कार मिलने के कार्यक्रम में शरद पवार को पेश होने से रोका था। विपक्षी दलों के इस सुझाव को मानने से पवार ने इनकार कर दिया।  इंडिया के सदस्यों कहना था कि ऐसे वक्त में जब बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर एक मोर्चा बनाया जा रहा है तो पवार का इस कार्यक्रम में शामिल होना विपक्ष के लिए अच्छा नहीं होगा। पवार ने उन सांसदों से मुलाकात नहीं की थी जो उनको इस समारोह में शामिल नहीं होने के लिए मनाना चाहते थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।