‘यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा’, पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी

<p><em><strong>रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी। पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को कहा कि यूक्रेन के लिए आपका समर्थन खतरनाक है और ये पश्चिमी समर्थन यूक्रेन को दूसरा वियतनाम में बदल देगा जो आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा। बता दें कि पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था।</strong></em></p>

 ‘यूक्रेन आपका दूसरा वियतनाम बन जाएगा’, पुतिन के जासूस प्रमुख ने अमेरिका को दी चेतावनी
08-12-2023 - 06:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने गुरुवार को अमेरिका को चेतावनी दी। पुतिन के विदेशी खुफिया प्रमुख ने अमेरिका को कहा कि यूक्रेन के लिए आपका समर्थन खतरनाक है और ये पश्चिमी समर्थन यूक्रेन को दूसरा वियतनाम में बदल देगा जो आने वाले वर्षों में वाशिंगटन को परेशान करेगा।
यूक्रेन को पश्चिम से मिल रहा समर्थन
बता दें कि पिछले साल (2022) की शुरुआत में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हुई है और बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम ने यूक्रेन को अब तक 246 अरब डॉलर से अधिक की सहायता और हथियार प्रदान किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद यूक्रेन को ही नुकसान पहुंचा है।
रूसी खुफिया सेवा ने दी चेतावनी
रूस की विदेशी खुफिया सेवा (एसवीआर) के प्रमुख सर्गेई नारीशकिन ने अमेरिकी मदद को लेकर कहा कि यूक्रेन अधिक से अधिक संसाधनों और लोगों को अवशोषित करने वाला ‘ब्लैक होल’ बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आखिरकार, अमेरिका अपने लिए ‘दूसरा वियतनाम’ बनाने का जोखिम उठा रहा है। सर्गेई नारीशकिन ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन को इससे निपटने के लिए कदम उठाना होगा। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने चेतावनी दी कि अगर नाटो और रूस का सीधा टकराव होता है, तो तीसरे विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। वहीं, बार-बार यूक्रेन में अमेरिकी सैनिकों को भेजने से इनकार किया है।
पुतिन को लेकर क्या बोले बाइडन?
इससे पहले जो बाइडन ने बुधवार को रिपब्लिकन से यूक्रेन के लिए नए सिरे से सैन्य सहायता बढ़ाने का अनुरोध किया। बाइडन ने कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन को जीत लेते हैं, तो वह वहां नहीं रुकेंगे। बाइडन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि पुतिन, नाटो सहयोगी पर हमला करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।