जिम की थकान से अगर बचना है तो शामिल करें इन्हे अपनी पोस्ट वर्कआउट मील में ..
<p><em>आजकल हर कोई अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहते हैं ,खासकर किशोर और युवा, जो व्यायाम में जिम और कसरत को बहुत प्राथमिकता देते हैं।हमारा स्टैमिना जितना ज्यादा होगा उतने ही एनर्जेटिक हम होंगे और हम उतना ही ज्यादा काम कर पाएंगे। ऐसे में अपने स्टैमिना को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि वर्कआउट के बाद के खाने का कितना महत्त्व है, लेकिन क्या खाएं ये उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जानिए कि व्यायाम कसरत , योगा या जिम के वर्कआउट के बाद क्या क्या चीज़ें खाकर आपको बहुत लाभ मिलेगा और कमजोरी भी नहीं लगेगी।</em></p>
सबसे पहले तो ये जान लें कि अगर वर्कआउट के बाद 45 मिनट से 2 घंटे के अंदर पोस्ट वर्कआउट मील का सेवन न किया जाये तो ,आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो सकता है और आप थकावट और कमजोरी फील कर सकते हैं। इसलिए अगर आप कसरत के बाद के भोजन का सेवन करने की आदत डाल लें, तो आपको कमजोरी फील नहीं होगी ।
क्यों ज़रूरी पोस्ट वर्कआउट मील
बेस्ट और फास्ट रिजल्ट के लिए अपने फिटनेस रूटीन में पोस्ट वर्कआउट मील जरूर लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप कसरत करते हैं, तो मांसपेशियों में जमा ग्लूकोज का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में किया जाता है। मांसपेशियों के बार-बार संकुचन से मसल फाइबर टूट जाता है। इसलिए वर्कआउट करने के ठीक बाद आपको मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो सकती है और कुछ देर रिलेक्स करने का मन करता है।
फल और सब्जियां
सेब, केला, नाशपति आडू, आलूबुखारा तरबूत, गाजर, टमाटर और मटर जैसे फल व सब्जियां पोस्ट वर्कआउट मील के लिहाज से बहुत अच्छे हैं। इनके सेवन से आप एक अलग ही लेवल की एनर्जी महसूस करेंगे। कसरत के बाद फल और सब्जियां न केवल फ्री ऑक्सीजन रेडिकल से लड़ने में मदद करती हैं बल्कि हार्ट, डायबिटीज, मोटापा और कुछ प्रकार के कैंसर से भी लड़ने में मददगार हैं। WHO हर दिन 4-5 प्रकार के फल और सब्जियों का सेवन करने की सलाह देता है।
वर्कआउट से पहले या वर्कआउट के बाद केला खाने से शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, जो आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है और आपकी थकान को छूमंतर कर सकता है.इतना ही नहीं केला खाने से वजन कम भी होता है और अगर दूध के साथ इसका सेवन किया जाए तो यह वजन को बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
नट्स और सीड्स
आप अपने स्मूदी बाउल में कुछ बादाम, मूंगफली , पिस्ता डालकर या फिर एक मुठ्ठी नट्स का सेवन वर्कआउट के बाद कर सकते हैं।नट्स और सीड्स जैसे बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, अलसी के बीज, सनफ्लावर सीड्स स्टैमिना को बढ़ाने में मदद करते हैं और इसमें हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं, जो आपकी एनर्जी को बूस्ट करते हैं।आप नट्स और सीड्स को मिलाकर प्रोटीन बार बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं ।
सुपरफूड-किनोआ
किनोआ एक सुपरफूड है जिसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं आप किनोआ की पुडिंग बना सकते हैं या किनोआ का सलाद बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह होल ग्रेन फूड है, जो शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है।साथ ही क्रॉनिक डिजीज के खतरे को भी कम करता है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है इसलिए आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है।
प्रोटीन फाइबर और आयरन से भरपूर - दालें
किसी भी प्रकार की दाल जैसे- मूंग दाल, राजमा, चना, अरहर की दाल प्रोटीन फाइबर और आयरन से भरपूर होती है।यह आपको हेल्दी और फिट रखती है। साथ ही शरीर को प्रोटीन भी देती है। ऐसे आप रोजाना किसी ना किसी दाल का सेवन कर सकते हैं।
हरे पत्ते ज़रूरी
हरे पत्तेदार सब्जी जैसे पालक, मूली का साग, सरसों का साग, ब्रोकली का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, ये सभी आहार विटामिन सी, ए, ई और के, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटेशियम और कई फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर में छपी एक रिसर्च 1 के अनुसार, हरे पत्तेदार सब्जियां आपको कई बीमारियों से बचाने , वजन घटाने और प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) को बढ़ाने में मदद करती हैं।
पोस्ट वर्कआउट मील के अलावा एक चीज़ और सबसे ज्यादा ज़रूरी है , वो है पर्याप्त नींद। कुछ लोग भारी वर्कआउट तो करते हैं लेकिन अपनी भागती दिनचर्या के चलते नींद कम कर देते हैं। नतीजा, देर सुबह या दोपहर में आपको थका हुआ महसूस करते हैं ।कम से कम 7-8 घंटे की बढ़िया नींद का लक्ष्य रखें, और सुबह-सुबह व्यायाम के बाद आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
What's Your Reaction?