परमाणु हमले से सिर्फ 4 मिनट पहले चेतावनी..!
रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद दुनिया में परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ गया है, जिसे लेकर कई पक्षों की तरफ से चेतावनी आ चुकी है। अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में कहा जा रहा है कि परमाणु तबाही से बचने की तैयारी करने के लिए ब्रिटेन के पास सिर्फ 4 मिनट का वक्त होगा।
अमेरिकी टिकटॉकर ने शॉर्ट वीडियो ऐप पर यह दावा करते हुए ब्रिटेन को चेतावनी दी है। इस वीडियो के दावे में कितनी सच्चाई यह तो कहना मुश्किल है लेकिन पुतिन लगातार पश्चिम को परमाणु हमले की चेतावनी दे रहे हैं। बीबीसी के साथ इंटरव्यू में पुतिन के एक साथी ने दावा किया कि अगर ब्रिटेन रूस के खिलाफ 'आक्रामक' रवैये को जारी रखता है तो लंदन को मिसाइलों से निशाना बनाया जा सकता है।
डेलीस्टार की खबर के अनुसार भयानक वीडियो की शुरुआत ब्लैक एंड वाइट स्क्रीन के साथ होती है और 'वॉरटाइम ब्रॉडकास्टिंग सर्विस' लिखा नजर आता है। वॉइसओवर में सुनाई देता है, 'ध्यान दें, ध्यान दें। ब्रिटेन पर परमाणु हथियारों से हमला होने जा रहा है। आपके पास आश्रय खोजने के लिए चार मिनट हैं।' वीडियो में आगे सुनाई देता है, 'कम्युनिकेशन बुरी तरह बाधित हो गया है। हताहतों की संख्या और क्षति की सीमा फिलहाल अज्ञात है।'
What's Your Reaction?