तो क्या गिरफ्तार होंगे इमरान खान, निकला गिरफ्तारी वारंट..!
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर रहे इमरान खान के इन दिनों बुरे दिन चल रहे हैं। पाकिस्तान मीडिया सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन के एक मजिस्ट्रेट ने पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के मुखिया इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उल्लेखनीय है कि खान के लिए यह वारंट 20 अगस्त 2022 को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी के बारे में टिप्पणी करने के मामले में जारी किया गया है।
इससे पहले भी उन पर अधिकारियों और जज को धमकाने को लेकर पहले से ही मामले दर्ज हैं. इसको लेकर कोर्ट ने उन्हें जमानत दी हुई है. उनके खिलाफ इस्लामाबाद के इस्लामाबाद के सदर मजिस्ट्रेट अली जावेद ने भी केस दर्ज कराया था।
एफआईआर में पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की चार धाराएं- 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान), 189 (लोक सेवक को चोट की धमकी) 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) शामिल हैं। यह वारंट इमरान खान द्वारा हलफनामा प्रस्तुत करने के कुछ घंटों में आया जिसमें कहा गया था कि उन्हें ऐसा लगता है कि उन्होंने 20 अगस्त को राजधानी में एक सार्वजनिक रैली में अपनी सीमा पार कर ली थी।
What's Your Reaction?