ड्रेगन के खतरनाक इरादे, 'रोबोट' जैसे सैनिक चाहते हैं जिनपिंग
कुछ दिनों पहले चीन की सेना के आधिकारिक अखबार ने एक लंबा-चौड़ा लेख छापा था। इसमें सेना को लेकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विचार बताये गये थे। इस हफ्ते की शुरुआत में पीएलए डेली में प्रकाशित लेख में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से कम्युनिस्ट पार्टी नेतृत्व के सभी आदेशों का पालन करने और दिये गये टास्क को पूरा करने के लिए कहा गया, भले वे कितने ही मुश्किल और खतरनाक हों।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के अनुसार, लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि जिनपिंग की अध्यक्षता में सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (सीएमसी) के पास समग्र रूप से कमांड की जिम्मेदारी है और हमेशा इसका पालन किया जाना चाहिए। जिनपिंग से पहले हू जिंताओ सीएमसी के अध्यक्ष थे। इसमें यह भी साफतौर पर कहा गया है कि पीएलए को पार्टी नेतृत्व की ओर से दिए गए किसी भी मिशन को पूरा करना होगा। चीनी सेना को यह मैसेज ऐसे समय पर दिया गया है जब ताइवान को लेकर अमेरिका के साथ तनाव चरम पर है।
'पार्टी जहां कहे वहां जाने के लिए तैयार रहे सेना'
चीन ताइवान पर अपना दावा करता है और इसे बलपूर्वक मेनलैंड चाइना में मिलाने की बात भी कह चुका है। आर्टिकल में पीएलए के सैनिकों को 'ईंटों' के रूप में संबोधित किया गया है जो जरूरत पडऩे पर पार्टी के आदेश पर कहीं भी जाने और कोई भी खतरा और चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हों।
What's Your Reaction?