11 साल की बच्ची ने दिखाया ऐसा साहस कि अपहरण करने आये बदमाश भाग छूटे
सीकर के खण्डेला कस्बे में 11 बरस की एक स्कूली छात्रा के अपहरण के प्रयास और उसके द्वारा बहादुरी से इस अपहरण से बच जाने की घटना सामने आई है। इस नन्ही छात्रा ने बदमाशों का जोरदार मुकाबला किया और उन्हें अपहरण की कोशिश में नाकाम कर भाग जाने को विवश कर दिया।
पुलिस के बताया कि सारा मामला रविवार 2 अक्टूबर का है। यह बालिका खण्डेला कस्बे के उदयपुरवाटी रोड पर स्थित स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है और वह गाधी जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्कूल जा रही थी। इसी दौरान एक बदमाश ने उस बालिका का हाथ पकड़कर जबरन उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने बदमाश के हाथ पर दांतों से जोर से ऐसा काटा कि उसे अपने साथी के साथ भागने पर विवश होना पड़ा। मामले की नजाकत को समझते हुए खण्डेला पुलिस सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई।
खण्डेला थाना के अधिकारी सोहनलाल के अनुसार घटना के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य अंबिका पारीक और स्टाफ सहित कस्बे के लोग थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। बालिका ने बताया कि वह छुट्टी होने के बाद खेल रही थी और ज्यादातर बच्चे घर जा चुके थे। स्कूल में केवल तीन ही बच्चे रह गये थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो नकाब पहने हुए दो बदमाश आये। उन्हें देखकर सभी बच्चे डर गए। तभी उनमें से एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा और दूसरा बच्ची की तरफ आया और हाथ से पकड़कर जबरन अपने साथ ले जाने लगा।
बालिका ने बताया कि इस जोर-जबर्दस्ती में उसका पैर फिसल गया और वह वह गिर गई। इस पर उसे बदमाश ने पकड़ लिया तो वह चिल्लाई और बाद में उसके हाथ को जोर से काट लिया। इससे उसने बालिका छोड़ दिया और वहां से भाग गया।
What's Your Reaction?