सीरियल किलर्स पर बनीं 12 धांसू मूवीज और सीरीज...3 सच्ची कहानियों से प्रेरित ! 

<p><em><strong>आज हम आपको ऐसी 12 फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताएंगे, जिनमें सीरियल किलर के क्राइम और उनकी घिनौनी मानसिकता से पर्दा उठाया गया है। क्राइम और थ्रिलर से भरपूर इन फिल्मों और सीरीज की कहानियों के ट्विस्ट आपको हैरान ही नहीं करेंगे, बल्कि आपके दिल और दिमाग को खौफ से भर देंगे।</strong></em></p>

सीरियल किलर्स पर बनीं 12 धांसू मूवीज और सीरीज...3 सच्ची कहानियों से प्रेरित ! 
19-10-2023 - 10:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर सीरियर किलर पर बनी फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो ये 12 फिल्में और सीरीज आपके उत्सुक मिजाज को संतुष्टि देंगी जो क्राइम की अंधेरी दुनिया से आपका साबका कराएंगी। इनमें कुछ सीरीज और फिल्में सच्ची घटनाओं पर बनी हैं, जिन्हें देखकर आप भी क्राइम की दुनिया के बारे में सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
दहाड़
सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘दहाड़’ में पुलिस को कई महिलाओं की हत्याओं की जांच करते दिखाया है, जिसके पीछे एक सीरियल किलर की घिनौनी मानसिकता है। ‘द स्टोनमैन मर्डर्स’ एक ऐसे सीरियल किलर की सच्ची कहानी है जो सड़क किनारे सो रहे लोगों को मार देता था। यह दोनों सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं।
हंसमुख
‘हंसमुख’ में स्टैंडअप कॉमेडियन किलर होता है। ‘इंडियन प्रीडेटरः द बूचर ऑफ दिल्ली’ एक ऐसे सीरियर किलर के बारे में है, जो पुलिस सिस्टम से बदला लेने के लिए कई लोगों की हत्या कर देता है। ‘7 खून माफ’ भी एक उम्दा फिल्म है। तीनों फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।
रूद्र
‘रुद्र’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक डॉक्टर कातिल होता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘एक विलेन’ एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें एक सीरियल किलर लीड एक्ट्रेस को निशाना बनाता है। ‘रुद्र’ और ‘एक विलेन’ डिज्नी़ हॉटस्टार में उपलब्ध हैं।
दुरंगा
कोरियन सीरीज से प्रेरित ‘दुरंगा’ आपका दिमाग सुन्न करने की क्षमता रखती है। फिल्म ‘चुप’ में ऐसे सीरियल किलर को दिखाया गया है, जो फिल्म क्रिटिक्स को उनके रिव्यू की वजह से मारता है। सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ भी देखने योग्य है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘रमन राघव 2.0’ भी आपको दहला सकती है। ये सभी फिल्में और सीरीज जी5 पर मौजूद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।