16 नवंबर से ऑडिट वीक की शुरुआत, राजस्थान में प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक) प्रवींद्र यादव के नेतृत्व में मनाया जाएगा

हर साल की तरह इस साल भी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक के पखवाड़े में ऑडिट वीक का आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय प्रधान लेखाकार (लेखा व हक), राजस्थान जयपुर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित ..

16 नवंबर से ऑडिट वीक की शुरुआत, राजस्थान में प्रधान महालेखाकार (लेखा व हक) प्रवींद्र यादव के नेतृत्व में मनाया जाएगा
14-11-2026 - 07:41 AM

हर साल की तरह इस साल भी भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक के पखवाड़े में ऑडिट वीक का आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में कार्यालय प्रधान लेखाकार (लेखा व हक), राजस्थान जयपुर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर 1860 को सर एडवर्ड डरमोंड को भारत का प्रथम सीएजी नियुक्त किया गया था और इसीलिए साल 2021 से इस दिन को प्रत्येक वर्ष ऑडिट दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधान लेखाकार (लेखा व हक), राजस्थान, प्रवींद्र यादव ने बताया कि भारत कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल यानी सीएजी (कैग) के. संजय मूर्ति इस वर्ष छठे ऑडिट दिवस का शुभारंभ 16 नवंबर को नयी दिल्ली में करेंगे। इसके बाद से पूरे भारत में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के सभी कार्यालयों ऑडिट वीक मनाने की शुरुआत हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के आठों विभागीय कार्यालयों ने ऑडिट वीक को समारोहपूर्व मनाने की तैयारियां की हैं। राजस्थान में जयपुर स्थित महालेखाकार भवन में सभी कार्यालयों की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह ऑडिट एग्जीबिशन सब के लिए ओपन रहेगी। यहां आम नागरिक आकर आईएएडी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यादव ने बताया कि 18 नवंबर को सभी कर्मचारियों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा Audit Week के दौरान विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप का आयोजन भी होंगी। इन वर्कशॉप में Remote and Hybrid Auditing: Data Reliability, Secure Access, and Digital Evidence, Accounting, Reconciliation and Digitisation for Treasury/DDO/Pension Authorities, Workshop for Executive Engineers, Superintending Engineers and Chief Accounts officer of Works Department, Interactive Session for students and Young Professionals on Public Finance, Government Accounting and Career in Public Audit और Introduction of CAG-Bhashini Translation Application पर Technical Sessions रहेंगे।

यादव ने यह भी बताया कि ऑडिट वीक के दौरान सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियां भी रहेंगी। उन्होंने बताया 19, 23, 26 नवंबर को जयपुर के  विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। इसी तरह 23 नवम्बर को  आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए Health Camp का आयोजन किया जाएगा और उनकी सैलरी से होने वाली कटौतियों जैसे पीएफ, ईएसआईसी.की सुविधाओं की जानकारी दी जावेगी।

इसी तरह 25 नवंबर को  ड्राइंग काम्पिटिशन का आयोजन किया जावेगा। यह प्रतियोगिता सभी के लिए ओपन रहेगी। जयपुर स्थित स्कूलों के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। यह प्रतियोगिता तीन श्रेणियों कक्षा 3 से 5, 6 से 8 और 9 से 12वीं तक की श्रेणियों में होगी। सभी श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार दिये जाएंगे। इसके बाद 27 नवंबर को ऑडिट वीक का समापन किया जावेगा। समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।