हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, बस पर भूस्खलन, 15 की मौत, दो बच्चे घायल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार शाम एक निजी बस पर भूस्खलन गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा..

हिमाचल के बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, बस पर भूस्खलन, 15 की मौत, दो बच्चे घायल
08-10-2025 - 11:32 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर ज़िले में मंगलवार शाम एक निजी बस पर भूस्खलन गिरने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, बस मरोटन से घुमारवीं जा रही थी, जिसमें 25 से 30 यात्री सवार थे।
शाम करीब 6:30 बजे भालूघाट क्षेत्र (बरठिन के पास) में भारी भूस्खलन हुआ और पूरी बस मलबे के नीचे दब गई।

जंडूता की एसडीएम अर्शिया शर्मा ने बताया, हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें बस चालक और परिचालक भी शामिल हैं। दो बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।”

बच गए दो बच्चे

मृतकों में अधिकांश यात्री बस के मध्य और आगे के हिस्से में बैठे थे। जबकि दो सगे भाई-बहन 10 वर्षीय आरुषि और 5 वर्षीय शौर्य अंतिम सीट पर बैठे थे, जिसके कारण वे बच गए।
दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

राहत कार्य जारी

भूस्खलन के बाद बस पूरी तरह चट्टानों और मलबे के नीचे दब गई। पुलिस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम कर रही हैं।
एक अधिकारी ने बताया, पूरा पहाड़ बस पर गिर गया। कई यात्रियों के बचने की संभावना बेहद कम है।”

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, बिलासपुर में भूस्खलन से बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूँ और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी X (पूर्व ट्विटर) पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि की घोषणा की।

गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, मैं बिलासपुर में हुए हादसे से गहराई से दुखी हूँ। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुँच गई हैं और राहत कार्य में जुटी हैं।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी हादसे पर शोक जताया। सीएम सुक्खू ने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई,
जबकि मध्य और निचले इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
लाहौल-स्पीति के गोंडला में 26.5 सेमी, कीलोंग में 20 सेमी और कुकुमसेरी में 5.6 मिमी बर्फबारी हुई।
चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी,
इसके बाद शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।