अजमेर में वैवाहिक विवाद ने ली दो बहनों की जान..7 घायल, तनाव के बीच पुलिस ने 8 आरोपी पकड़े

अजमेर जिले में एक वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बंजारा समाज की दो बहनों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के (करीब 1 बजे) की है, जब कायड़ रोड स्थित झुग्गी बस्ती में सो रहे परिवार पर ससुराल पक्ष के लोगों ने..

अजमेर में वैवाहिक विवाद ने ली दो बहनों की जान..7 घायल, तनाव के बीच पुलिस ने 8 आरोपी पकड़े
08-10-2025 - 11:38 AM

अजमेर। अजमेर जिले में एक वैवाहिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बंजारा समाज की दो बहनों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के (करीब 1 बजे) की है, जब कायड़ रोड स्थित झुग्गी बस्ती में सो रहे परिवार पर ससुराल पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।

कैसे हुआ हमला

मृतकों की पहचान मीनाक्षी बंजारा (30) और पिंकी बंजारा (25) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर दो वाहनों में सवार होकर आए और लाठियों से हमला करने के साथ वाहनों से कुचलने की कोशिश की।
हमले में दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए, जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं।

मृतक बहनों के भाई ईश्वर बंजारा ने बताया, हम सब सो रहे थे, तभी दो गाड़ियां आईं और उनमें बैठे लोगों ने हमला कर दिया।
मेरी दोनों बहनों को वाहनों से कुचल दिया गया। हमने तुरंत उन्हें जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।”

विवाहिक विवाद से जुड़ा मामला

पुलिस जांच में सामने आया कि यह हमला ईश्वर बंजारा और उसकी पत्नी रीना (25) के बीच चल रहे विवाद के कारण हुआ। ईश्वर की पत्नी रीना तीन महीने पहले अपने मायके किशनगढ़ लौट गई थी। पुलिस ने बताया, 4 अक्टूबर को सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं और रीना के परिजनों ने बदला लेने की नीयत से हमला कर दिया । ईश्वर ने एफआईआर में अपने ससुर छोटू लाल और साले मुकेश सहित 10–11 लोगों के नाम बताए हैं, जो इस हमले में शामिल थे।

तनाव और विरोध

घटना के बाद बंजारा समुदाय के लोगों ने शव लेने से इनकार कर दिया, जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, समुदाय का कहना है कि जब तक सभी आरोपी नहीं पकड़े जाते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”

पुलिस कार्रवाई

सिविल लाइंस थाने के एसएचओ शंभू सिंह ने बताया कि अब तक आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है और घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।”

घायलों का अजमेर जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि हमले में इस्तेमाल दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।