गुड न्यूजः मजे से दौड़ाओ ई-वाहन, दिल्ली में लगेंगे 150 ईवी चार्जर

<p><em><strong>सरकार की योजना इनकी संख्या अगले तीन साल में 5000 करने की है</strong></em></p>

गुड न्यूजः मजे से दौड़ाओ ई-वाहन, दिल्ली में लगेंगे 150 ईवी चार्जर
14-10-2022 - 07:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली सरकार प्रायोगिक आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों के किनारे 150 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जर लगाएगी। सरकार की योजना इनकी संख्या अगले तीन साल में 5000 करने की है। गुरुवार को एक समीक्षा बैठक में योजना को अंतिम रूप दिया गया।  एक बयान में बताया गया है कि दिल्ली सरकार का ‘थिंक टैंक’ संवाद एवं विकास आयोग (डीडीसी) इस परियोजना की अगुवाई कर रहा है। इस तरह के 150 ईवी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तहत आने वाली 60 सड़कों पर लगाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।