कुर्द नेता अब्दुल लतीफ रशीद बने इराक के राष्ट्रपति

<p><em><strong>अब्दुल लतीफ ने राष्ट्रपति का पद संभालते ही मोहम्मद शिया अल-सुडानी को इराक का प्रधानमंत्री नामित किया</strong></em></p>

कुर्द नेता अब्दुल लतीफ रशीद बने इराक के राष्ट्रपति
14-10-2022 - 07:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इराक की संसद ने गुरुवार को कुर्द राजनेता अब्दुल लतीफ राशिद को नया राष्ट्रपति चुना है। अब्दुल लतीफ ने राष्ट्रपति का पद संभालते ही मोहम्मद शिया अल-सुडानी को इराक का प्रधानमंत्री नामित किया। इसी के साथ पिछले साल अक्टूबर में चुनाव के बाद से जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है। पारंपरिक रूप से एक कुर्द के इराकी राष्ट्रपति पद पर नियुक्ति औपचारिक माना जा रहा है, लेकिन राशिद के लिए वोट एक नई सरकार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इराक में नए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चुनाव को लेकर कई बार राजनीतिक हिंसा भी हो चुकी है। कुछ महीने पहले तो प्रदर्शनकारियों का एक हुजूम इराकी संसद में घुस गया था।
राशिद और सुडानी इराक के जाने-माने नेता
78 साल के अब्दुल लतीफ राशिद ब्रिटेन में पढ़े हुए इंजीनियर हैं। वे 2003 से 2010 तक इराकी जल संसाधन मंत्री थे। वहीं, सूडानी ने पहले इराक के मानवाधिकार मंत्री के साथ-साथ श्रम और सामाजिक मामलों के मंत्री के रूप में कार्य किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।