बेटी की मौत के बाद मां ने नहीं काटे अपने नाखून, 43 फीट लंबे हो गए, बनाया विश्व रिकॉर्ड
NULL
उनके नाखून इतने ज्यादा लंबे हैं कि उनके नाखूनों में 15 से 20 नेल पॉलिश की बोतलें लग जाती हैं। यहां तक कि अब वो कार भी नहीं चला सकतीं। उन्हें आज नेल पॉलिश करने में पांच घंटे लगते हैं। 42 फीट से ज्यादा लंबे नाखुनों की मालकिन डायना आर्मस्ट्रांग का नाम गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। लेकिन अमेरिका की इस महिला के लंबे नाखूनों के पीछे एक दर्दनाक कहानी भी है।
63 वर्षीय डायना आर्मस्ट्रांग ने पिछले 25 साल से अपने नाखून नहीं काटे। इसके बाद उनके नाखून की लंबाई (संयुक्त लंबाई) 42 फीट और 10 इंच हो गई है। डायना दावा करती हैं कि उनके नाखूनों की कुल लंबाई किसी डबल डेकर बस की ऊचाई से भी ज्यादा है। साल 1997 में डायना ने आखिरी बार नाखून काटे थे। दरअसल, उनकी 16 साल की बेटी की अस्थमा अटैक के कारण नींद में ही मौत हो गई थी। अपनी बेटी की मौत के बाद ही उन्होंने अपने नाखून नहीं काटे। उनकी बेटी ही उनके नाखूनों की सफाई करती थी। आखिरी बार उनकी बेटी ने ही उनके नाखून पर नेल पॉलिश लगाई थी। इसके बाद वो नाखून काटने की हिम्मत ही नहीं कर पाई।
What's Your Reaction?