Rajasthan: शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत 16 हजार किलो मिलावटी बेसन जब्त, चना दाल के साथ मिलाया जा रहा था बाजरा और चावल
राजस्थान में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया गया।
जयपुर। राजस्थान में मिलावट के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 'शुद्ध आहार, मिलावट पर वार' अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिलावटी बेसन जब्त किया गया।
यहां से पूरे राजस्थान में यह मिलावटी बेसन सप्लाई किया जा रहा था। मौके पर 16 हजार किलो से ज्यादा मिलावटी बेसन मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को यहां 30 किलो की पैकिंग में 538 बोरियां तैयार बेसन की मिलीं। टीम ने बेसन के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मौके पर पाया गया सारा माल सीज किया गया है। सैम्पल जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद थारवान, सुशील चोटवानी, राजेश नागर आदि शामिल रहे।
What's Your Reaction?