Rajasthan: पंजीकृत BH सीरीज कार वाहन स्वामी अग्रिम दो वर्ष का कर नियत तिथि तक जमा कराएं

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर प्रथम के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे BH सीरीज कार वाहन स्वामी जिनके पंजीयन को 2 वर्ष पूर्ण हो गये हैं उन्हें अपने वाहन का अग्रिम दो वर्ष का कर नियत तिथि तक जमा कराना आवश्यक है। वाहन स्वामियों द्वारा निहित दिनाक तक कर जमा नहीं कराने पर 100 रुपये प्रतिदिन की जुर्माना राशि वसूल की जायेगी।

Rajasthan: पंजीकृत BH सीरीज कार वाहन स्वामी अग्रिम दो वर्ष का कर नियत तिथि तक जमा कराएं
11-03-2025 - 10:02 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर प्रथम के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे BH सीरीज कार वाहन स्वामी जिनके पंजीयन को 2 वर्ष पूर्ण हो गये हैं उन्हें अपने वाहन का अग्रिम दो वर्ष का कर नियत तिथि तक जमा कराना आवश्यक है। वाहन स्वामियों द्वारा निहित दिनाक तक कर जमा नहीं कराने पर 100 रुपये प्रतिदिन की जुर्माना राशि वसूल की जायेगी।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि जिन BH सीरीज वाहन स्वामियों द्वारा नियत तिथि तक अपने वाहनों का अग्रिम कर जमा नही करवाया गया है उन पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

वर्ष 2025-2026 का अग्रिम कर बिना शास्ति के 15 मार्च, 2025 तक कर जमा करवाएं

प्रादेशिक परिवहन कार्यालयजयपुर-प्रथम के अंतर्गत पजीकृत ऐसे भार वाहन स्वामी जिन्होंने वर्ष 2025-2026 का अग्रिम कर एवं जिन वाहन स्वामियों द्वारा 10 जुलाई2024 के पश्चात् वर्ष 2024-25 का अंतर कर जमा नहीं करवाया गया हैवे बिना शास्ति के 15 मार्च2025 तक कर जमा करवा सकते हैं।

 प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 15 मार्च के पश्चात् कर जमा कराने वाले वाहनों पर नवीन प्रावधान अनुसार 31 मार्च2025 तक 1.5 प्रतिशत व 1 अप्रेल या उसके पश्चात् प्रतिमाह 3 प्रतिशत पेनल्टी देय होगी। साथ ही राजस्थान मोटरयान कराधान नियमावली 1951 के उपलब्ध प्रावधान अनुसार नियत तिथि 15 मार्च तक कर जमा नहीं करवाने वाले वाहनों से शारित आरोपित की जायेगी जो कर के दोगुने के बराबर तक भी हो सकती है एवं प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान बिना कर जमा कराए संचालित पाए जाने पर ऐसे वाहनों को जब्त करने की भी कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।