नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण 16 ट्रेनें रद्द: सूरतगढ़़ स्टेशन पर चल रहा काम

<p>नॉन इंटरलॉकिंग के काम के कारण 8 जोड़ी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इसमें जयपुर से जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त एक जोड़ी ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है।</p>

नॉन इंटरलॉकिंग काम के कारण 16 ट्रेनें रद्द: सूरतगढ़़ स्टेशन पर चल रहा काम
29-12-2023 - 10:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनूसार, वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे के बीकानेर मंडल के सूरतगढ़ स्टेशन पर टावर वैगन साईडिंग के कारण 10 जनवरी को नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसी वजह से इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेनों को कैंसिल तो कुछ के समय में बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे में संचालित ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 
कौन सी ट्रेन 10 जनवरी को रद्द रहेगी
1।सूरतगढ़-अनूपगढ़ (09747)- 2।अनूपगढ़-सूरतगढ़ (09748) 3। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ (04779) 4। सूरतगढ़- श्रीगंगानगर (04762) 5।सूरतगढ़- अनूपगढ़ (09743) 6।, अनूपगढ़-सूरतगढ़(09744) 7। सूरतगढ़-बठिण्डा (09749) 8। बठिण्डा-सूरतगढ़ (09750) 9। बठिण्डा-अनूपगढ़ (04771) 10। अनूपगढ़-बठिण्डा (04772) 11। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ (04759) 12। सूरतगढ़-श्रीगंगानगर (04760) 13। सूरतगढ़-अनूपगढ़ (09751) 14। अनूपगढ़- सूरतगढ़ (09752) 15। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ (04761) 16। सूरतगढ़-श्रीगंगानगर (04780)
रीशेड्यूल ट्रेन
जयपुर-सूरतगढ़ एक्सप्रेस (19719) 10 जनवरी को जयपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट की देरी से जाएगी।
अनूपगढ़-सूरतगढ़ एक्सप्रेस (09746) 10 जनवरी को अनूपगढ़ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से चलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।