62 वर्षीय ढोंगी साधु ने रचा डाली 16 साल की लड़की से शादी, पुलिस जांच के डर से हुआ फरार

62 वर्षीय ढोंगी साधु ने रचा डाली 16 साल की लड़की से शादी, पुलिस जांच के डर से हुआ फरार
01-09-2022 - 01:24 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

                          

ऐसा नहीं है कि सतयुग में ही रावण ने साधु का वेश धरा था और माता सीता पर अपनी अनुचित दृष्टि डालने का प्रयास किया था, कलयुग में भी कई रावण हैं जो साधुओं के वेश में आमजन को ठगनी की कोशिश में रहते हैं। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में भी एक ऐसी घटना सामने आई जिसमें साधु के वेश में एक 62 साल के व्यक्ति जडाला स्वामी ने 16 साल की बच्ची से शादी तक रचा ली।

हैरान कर देने वाली यह है, इस ढोंगी साधु ने बच्ची के परिवार को विश्वास दिलाया कि बच्ची पर भूत का साया है। फिर, उसने बच्ची के ऊपर से भूत हटाने के लिए कई बार उसे अपने पास बुलाया। यही नहीं उसने परिवार से कहा कि वह बच्ची संग शादी करके, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएगा और फिर बच्ची के ऊपर का काला साया भगाएगा। परिवार ने 62 साल के बुजुर्ग से बेटी की शादी भी कर दी। इस बीच किसी की शिकायत पर मामला पुलिस तक पहुंचा तो यह स्वयंभू बाबा जडाला स्वामी भाग गया है।

यह घटना श्री सत्यसाई पुट्टपर्थी जिले की है। यहां के परिवार में मां की बीमारी को लेकर बच्ची और उसका परिवार परेशान था। किसी ने उन्हें वाईसीपी ग्राम समिति के अध्यक्ष जयकृष्ण उर्फ जडाला स्वामी के बारे में बताया। यल्लनूर मंडल के पटापलेम का जयकृष्ण कुछ समय पहले कृष्णापुरा गांव में आया था। यहां डेरा जमाने के बाद वह पूजापाठ का ढोंग कर स्वंयभू स्वामी बन गया और जडाला स्वामी के नाम से पहचाना जाने लगा।

राप्तडु मंडल का एक व्यक्ति अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ जडाला स्वामी के पास पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। तब ही जडाला स्वामी की नजर उस व्यक्ति की बेटी पर पड़ी। उसने परिवार को यकीन दिलाया कि बच्ची के ऊपर शैतान का साया है। उसने कई बार तंत्र करने की बात कही और सारी शादी की सारी कहानी गढ़ दी।

आश्चर्यजनक बात यह है कि परिवार की सहमति से तीन महीने पहले लड़की के साथ ढोंगी साधु ने शादी कर ली। तंत्र-मंत्र करने वाले कमरे में बेड डालकर लड़की के साथ संबंध भी बनाता रहा। इस बात की जानकारी लड़की के पड़ोसियों को हुई और उन्होंने यह बात आगे पुलिस तक पहुंचा दी। पुलिस के सक्रिय होने पर जडाला स्वामी फरार हो गया है। पुलिस के मुताबिक जडाला स्वामी की एक पत्नी और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। फिलहाल लड़की को अनंतपुर के उज्ज्वला होम में रखा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।