26वां वैश्विक सम्मान: पीएम मोदी को ब्राज़ील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Grand Collar of the National Order of the Southern Cross' से नवाज़ा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान — Grand Collar of the National Order of the Southern Cross से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया।

26वां वैश्विक सम्मान: पीएम मोदी को ब्राज़ील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Grand Collar of the National Order of the Southern Cross' से नवाज़ा गया
09-07-2025 - 09:44 AM
22-04-2026 - 05:53 PM

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राज़ील यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानGrand Collar of the National Order of the Southern Cross  से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित सम्मान ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने राजधानी ब्रासीलिया में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया। यह सम्मान भारत और ब्राज़ील के बीच रिश्तों को मज़बूत करने तथा BRICS, G20 और संयुक्त राष्ट्र जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने में पीएम मोदी की भूमिका को मान्यता देता है।

इस सम्मान के जरिए भारत और ब्राज़ील के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक साझेदारी को उजागर किया गया है, खासकर व्यापार, जलवायु परिवर्तन, प्रौद्योगिकी और South-South Cooperation (दक्षिण-दक्षिण सहयोग) के क्षेत्रों में।

पीएम मोदी को अब तक 26 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

इस सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक कुल 26 अंतरराष्ट्रीय सम्मान विभिन्न देशों की सरकारों द्वारा प्रदान किए जा चुके हैं।

पीएम मोदी ने जताया आभार

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं राष्ट्रपति लूला का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। आज का दिन मेरे लिए ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ क्षण है। मुझे ब्राज़ील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है, इसके लिए मैं राष्ट्रपति, ब्राज़ील सरकार और वहां की जनता का आभारी हूं।"

भव्य स्वागत हुआ

PM मोदी का Alvorada Palace, ब्रासीलिया में राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया गया। ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने स्वयं उन्हें महल के द्वार पर अगवानी की, जहां दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से आलिंगन हुआ।

इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में..

  • गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया,
  • भारत और ब्राज़ील के राष्ट्रगान बजाए गए,
  • और एक विशेष 114 घोड़ों की सैन्य परेड आयोजित की गई, जो इस ऐतिहासिक अवसर की भव्यता को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।