लोकसभा चुनाव से पहले सुधरेगी सड़कों की सेहत: राजस्थान के 28 स्टेट हाईवे, 7 रेलवे ब्रिज ठीक होंगे
<p>पिछले दिनों केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जयपुर दौरे पर आए थे। तब उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री दीया कुमारी और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से मुलाकात की थी। तब उन्होंने सड़कों के रिपेयर के लिए प्रस्ताव बनाकर केन्द्र को भिजवाने के निर्देश दिए थे।</p>
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में अब रोड नेटवर्क को ठीक करने का काम शुरू होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के जरिए 28 स्टेट हाईवे और 7 रेलवे ओवरब्रिज का रेनोवेशन करवाया जाएगा। वहीं, तीन नए आरओबी और फ्लाईओवर भी बनेंगे। जो बीकानेर और भरतपुर में बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इसके लिए करीब 907 करोड़ रुपए की लागत आएगी। ये काम केंद्र के सेंट्रल रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआईएफ) के जरिए करवाया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव तैयार करके भिजवाया गया है।
पीडब्ल्यूडी की ओर से तैयार प्रस्ताव में जयपुर के दो रेलवे ओवरब्रिज नाड़ी का फाटक, दादी का फाटक की सड़क और उसकी सर्विस लेन को ठीक किया जाएगा। इसके अलावा नागौर स्थित खाटू खुर्द में रतनगढ़-डेगाना लाइन पर बने आरओबी, कोटा में सुकेत पिपलिया आरओबी की सड़कें और उनके आसपास की सड़कों का ठीक करवाया जाएगा। वहीं, बीकानेर में डूंगरगढ़ स्थित श्रीडूंगरगढ़ यार्ड पर आरओबी, भरतपुर जिले में बिजली घर जंक्शन और हीरादास जंक्शन के फ्लाइओवर का काम करवाया जाएगा। इस काम के लिए करीब 126 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
इन स्टेट हाईवे में करवाया जाएगा सुधार
राजस्तान में अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बीकानेर, हनुमानगढ़, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, दौसा, जैसलमेर, जयपुर समेत अन्य जिलों की स्टेट हाईवे की सड़कों को रिपेयर करवाने का काम भी होगा। इसके लिए 781 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिन स्टेट हाईवे पर काम करवाया जाएगा। इसमें कुछ प्रमुख सड़कें ये हैं।
अजमेर लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का प्रस्ताव
लोकसभावार स्थिति देखें तो अजमेर लोकसभा क्षेत्र की सबसे ज्यादा 3 सड़कों का रेनोवेशन किया जा रहा है। जबकि टोंक-सवाई माधोपुर, सीकर, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं, नागौर लोकसभा क्षेत्र की 2-2 और राजसमंद, पाली, उदयपुर, कोटा, जालौर-सिरोही, जोधपुर, जयपुर ग्रामीण, जैसलमेर-बाड़मेर, दौसा, अलवर-भरतपुर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा-डूंगरपुर, चूरू, धौलपुर-करौली, बीकानेर एक-एक सड़कों को रिपेयर करवाया जाएगा।
What's Your Reaction?