महिला के पेट से निकली 55 बैटरियां, डॉक्टर भी हैरान

महिला के पेट से निकली 55 बैटरियां, डॉक्टर भी हैरान
21-09-2022 - 05:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां अस्पताल पहुंची एक महिला के शरीर में दर्जनों बैटरी मिली हैं। डबलिन के सेंट विंसेंट यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के स्टाफ ने कहा कि 66 साल की महिला के शरीर में कुल 55 बैटरी मिली हैं। एक्सरे के बाद महिला के पेट में बैटरी होने की पुष्टि हुई है। अपने आप को नुकसान पहुंचाने के लिए महिला ने जान बूझ कर बैट्री को निगल लिया था। आयरिश मेडिकल जर्नल में 15 सितंबर को ये मामला पब्लिश किया गया।
जर्नल में लिखा गया कि एक्स रे के जरिए महिला के पेट में बहुत सारी बैटरियों का पता चला। हालांकि कोई भी बैट्री उसके गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल पथ में रूकावट नहीं बनी और न ही कोई बैट्री शरीर के अंदर टूटी थी।
खिंच गई थी आंत
तीन हफ्ते तक किये गये एक्सरे के जरिए पता चला कि बैट्री उसके शरीर में फंसी हैं और आगे नहीं बढ़ रही। इस समय तक महिला पेट दर्द से गुजर रही थी। इसके बाद लैपरोटॉमी विधि की गई। जिसमें एक चीरा लगा कर सर्जन पेट तक पहुंचते हैं। यहां डॉक्टरों ने पाया कि बैट्री के वजन के कारण महिला की आंत नीचे की ओर खिंची हुई है। जिसके बाद टीम के पास ऑपरेशन करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।