इस बॉलर ने ‘अवैध संबंधों’ के छह शतक बना दिए, बनाईं 650 गर्लफ्रेंड्स..!

इस बॉलर ने ‘अवैध संबंधों’ के छह शतक बना दिए, बनाईं 650 गर्लफ्रेंड्स..!
21-09-2022 - 05:51 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

एक समय था जब विश्व क्रिकेट पर वेस्टइंडीज का राज चलता था। वेस्टइंडीज ने क्रिकेट को एक से बढक़र एक कई दिग्गज खिलाड़ी दिए, जिन्होंने अपने खेल से तो दुनिया पूरी दुनिया को दीवाना बनाया ही, साथ ही वे पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा से चर्चा में रहे हैं। शुरुआत से ही वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों का लाइफ स्टाइल काफी चमक-दमक वाला रहा है। मौजूदा समय में भी ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो काफी लैविश लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक क्रिकेटर तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट हैं।
यह फास्ट बॉलर टीनो अपनी गेंदबाजी के अलावा मैदान के बाहर अपने अतरंगी कारनामों को लेकर खूब जाने जाते थे, जिसका खुलासा उन्होंने अपने ऑटोबायोग्राफी 'माइंड द विंडो-माई स्टोरी' में किया है। इस किताब में टीनो बेस्ट ने लिखा है कि उनकी 500 से अधिक गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं और उन्होंने इस सबके साथ रात गुजारी है।
टीनो बेस्ट अभी भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा ले रहे हैं। इस टूर्नामेंट में वे भीलवाड़ा किंग्स के लिए खेल रहे हैं, जिसके कप्तान भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान हैं। टीनो ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरे थे।
टीनो बेस्ट अपनी किताब में बताते हैं कि जब भी वह वेस्टइंडीज टीम के साथ विदेशी दौरे पर जाते थे तो वहां वह लड़कियों के साथ खूब एंजॉय करते थे। अपने करियर में वह लगभग 650 लड़कियों के साथ रात गुजारी है। सिर्फ टीनो बेस्ट ही नहीं उनके साथ भी खिलाड़ी भी ऐसा किया करते थे।
सबसे सुंदर काला इंसान
टीनो ने अपने किताब में लिखा, 'मुझे लगता है कि मैं गंजे सिर वाला दुनिया का सबसे सुंदर काला इंसान हूं। इसी कारण लोग में मुझे मजाक में ब्लैक प्रैड पिट भी कहते थे। मुझे लड़कियों से प्यार है और लड़कियों को मुझसे।' इसके अलावा उन्होंने अपने एक लव इंट्रेस्ट मेलिसा के बारे में भी किताब में ज्रिक किया है, जिनसे उनकी एक बेटी भी है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।