गुजराती फिल्म 'छेलो शो' भारत की ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री

गुजराती फिल्म 'छेलो शो' भारत की ऑस्कर में ऑफिशल एंट्री
21-09-2022 - 05:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लंबे समय से इस बात पर चर्चा चल रही थी कि वर्ष 2022 में भारत की तरफ से विदेशी भाषा की कैटिगरी में बेस्ट फिल्म के लिए कौन सी फिल्म ऑफिशली जाने वाली है। इस लिस्ट में आरआरआर, द कश्मीर फाइल्स से लेकर बहुत-सी फिल्मों की चर्चा थी अब भारत सरकार की तरफ से घोषणा हो गई है कि गुजराती फिल्म 'छेलो शो' इस साल भारत की तरफ से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के लिए ऑफिशल एंट्री होगी।
खूब मिली है फिल्म को तारीफ
गुजराती फिल्म 'छेलो शो' का डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म को पहली बार साल 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इसके बाद फिल्म को कई अलग-अलग अवॉर्ड फंक्शन में दिखाया गया है जहां इसे खूब तारीफ मिली है।
यह है फिल्म की कहानी
'छेलो शो' एक ऐसे बच्चे समय की कहानी है जो सौराष्ट्र का रहने वाला है। उसके पिता एक गुजरात के एक रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते हैं। एक दिन समय एक सिनेमाघर के प्रॉजेक्शन रूम में पहुंच जाता है और बहुत सारी फिल्में देखता है। समय को उस समय सिनेमा के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है लेकिन उसकी खुद की जिंदगी एक सिनेमा है। यही इस फिल्म की कहानी है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।