पाकिस्तान को राहत, आईएमएफ ने मंजूर की 1.17 बिलियन डॉलर की किश्तें
पाकिस्तान की माली हालत बेहद खराब हो चुकी है। कर्ज के जाल में फंस चुका यह देश बाढ़ के हालात झेल रहा है और उस पर महामारी की खतरा मंडरा रहा है। इन हालात में उसके लिए एक राहत भरी बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने बैठक कर उसे राहत पैकेज देने से जुड़ी मंजूरी दी है।
सूत्रों के अनुसार एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी (EFF) कार्यक्रम के तहत पाकिस्तान को 1.17 बिलियन डॉलर की 7वीं और 8वीं किश्त दिये जाने को मंजूरी दी गई है। विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए ये एक बड़ी राहत है। वॉशिंगटन में IMF के कार्यकारी बोर्ड ने बैठक में इससे जुड़ा निर्णय लिया है।
What's Your Reaction?