74वीं ईएनटी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर में आज से, देश-विदेश से तीन हज़ार स्पेशलिस्ट हो रहे हैं शामिल
<p><em>कान नाक व गला रोग विशेषज्ञों की 74वी राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन जयपुर के बीएम बिड़ला ऑडिटोरियम एवं महात्मा गांधी अस्पताल में आज से शुरू हो गया है। यह कार्यशाला 5 फ़रवरी तक चलेगी।</em></p>
कार्यशाला आयोजन सचिव डॉ तरुण ओझा ने बताया कि इस कार्यशाला में पूरे भारत एवं विदेश से क़रीब 3000 ई एन टी स्पेशलिस्ट भाग ले रहे हैं। चार दिन चलने वाली इस कार्यशाला के पहले दिन लाइव सर्जरी निर्धारित हैं जिनका प्रदर्शन महात्मा गाँधी अस्पताल के 10 ऑपरेशन थियेटर से, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के 6 ऑडिटोरियम हॉल में किया जा रहा है। डॉ ओझा ने बताया की कार्यशाला का उदघाटन 3 तारीख को बिरला ऑडिटोरियम में शाम 5:30 बजे महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के एमेरिटस चेयरमैन डॉ एमएल स्वर्णकार करेंगे।
आयोजन चेयरमैन डॉ मान प्रकाश शर्मा ने बताया कि अगले 3 दिन कान नाक गले के विभिन्न रोगों, जांचों की विधियों एवं ऑपरेशनों पर देश - विदेश के विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की स्टाल्स का प्रदर्शन भी किया जाएगा जिस में आधुनिक मशीनों, दवाओं के साथ ही जयपुर की फेमस वस्तुओं का भी प्रदर्शन होगा।
What's Your Reaction?