कोलकाता में बच्चे की मौत पर बवाल: भीड़ ने गाड़ियों में आग लगाई
<p><em><strong>सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद भीड़ ने बवाल किया। गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हुए पुलिस की जीप में भी आग लगा दी। </strong></em></p>
कोलकाता के बेहाला में शुक्रवार सुबह एक शख्स साइकिल से अपने 8 साल के बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में उसकी साइकिल में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई और पिता घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। घटना के बाद उन्होंने इलाके में जमकर हंगामा किया। भीड़ ने सरकारी बसों सहित अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। एक बस में और पुलिस की जीप में आग लगा दी।
शांति बनाए रखने को जवान तैनात
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग की। आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इलाके में तनाव देखते हुए त्त्थ् के जवानों को तैनात किया गया है।
वायरल हो रहे वीडियो
सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें भीड़ बेहाला चैराहे से गुजरने वाली गाड़ियों में तोड़फोड़ करती दिख रही है। सड़क के बीच में पुलिस की जीप आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है। वहीं, बरिशा हाई स्कूल के टीचर ने बताया कि चैराहे पर कोई डायवर्जन नहीं है। इसीलिए स्कूल के बच्चे रोड़ क्रॉस नहीं करते। जिसकी वजह से यहां आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई, वह बारिशा हाई स्कूल का स्टूडेंट था।
What's Your Reaction?