शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा रोकने और विदेश जाने से रोकने की मांग, प्रयागराज POCSO कोर्ट में याचिका
Ashutosh Brahmachari ने Swami Avimukteshwarananda Saraswati को विदेश भागने से रोकने और उनकी “गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा” को रोकने की मांग को लेकर प्रयागराज की POCSO Court में याचिका दायर की..
प्रयागराज। Ashutosh Brahmachari ने Swami Avimukteshwarananda Saraswati को विदेश भागने से रोकने और उनकी “गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा” को रोकने की मांग को लेकर प्रयागराज की POCSO Court में याचिका दायर की है।
सोमवार को अदालत ने आशुतोष ब्रह्मचारी की दलीलें सुनने के बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।
आशुतोष ब्रह्मचारी के अनुसार उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि रविवार को Kaushambi में चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला किया गया था।
विदेश भागने की आशंका जताई
ब्रह्मचारी ने अदालत से कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद “गौ प्रेरणा धर्म युद्ध यात्रा” के बहाने Lucknow से बाहर निकलकर विदेश भाग सकते हैं। इसलिए अदालत को तुरंत उनका पासपोर्ट और वीजा जब्त करने का आदेश देना चाहिए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें।
गौ यात्रा को बताया खतरा
उन्होंने शंकराचार्य की कथित “गौ यात्रा” को नाबालिग पीड़ितों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। उनका कहना है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ यात्रा के बहाने अपने स्थान से निकल गए हैं और अदालत के आदेश का उल्लंघन भी कर रहे हैं।
ब्रह्मचारी ने कहा कि जिस गौ वध को रोकने की बात इस यात्रा के माध्यम से की जा रही है, वह Uttar Pradesh में पहले से ही प्रतिबंधित है।
उन्होंने कहा कि अगर इस मुद्दे पर यात्रा निकालनी है तो उन्हें Kerala या अन्य उन राज्यों में जाना चाहिए जहां कांग्रेस या अन्य दलों की सरकार है और जहां गौ वध होता है।
पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल
आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि यह “गौ प्रतिष्ठा धर्म युद्ध यात्रा” पुलिस सुरक्षा में निकाली जा रही है, जो पूरी तरह अवैध है। उन्होंने दावा किया कि इस यात्रा के लिए किसी तरह की आधिकारिक अनुमति भी नहीं ली गई है।
उनके मुताबिक यह यात्रा सरकार और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए आयोजित की जा रही है, ताकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जा सके।
हाईकोर्ट में भी देंगे जवाब
आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वह इस मामले से जुड़ी जानकारी Allahabad High Court में भी प्रस्तुत करेंगे और वहां भी अपना पक्ष रखेंगे।
स्वाति अघोरी के पोस्ट का जिक्र
ट्रेन में हुए हमले के बाद Swati Aghori के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी ब्रह्मचारी ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पोस्ट के जरिए स्वाति अघोरी ने खुद इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद यह दावा कर रहे हैं कि वह स्वाति अघोरी को नहीं जानते, जबकि उनका सीधा संबंध उनके शिष्य Mukundanand Giri से है।
उन्होंने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच होने पर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
What's Your Reaction?