एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल जारी, श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत कौर संभालेंगी भारत की कमान
एशियन गेम्स 2026 में भारत पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट वर्गों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगा। श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया पर एक बार फिर गोल्ड जीतने की जिम्मेदारी होगी। जानिए भारत के मुकाबलों की तारीख, समय और पूरी टीम।
एशियन गेम्स 2026: गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, श्रेयस अय्यर और हरमनप्रीत कौर संभालेंगी कमान
जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मुकाबलों का पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में भारत मौजूदा चैंपियन के तौर पर उतरेगा। सभी क्रिकेट मुकाबले जापान के आइची प्रीफेक्चर स्थित कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।
महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक, जबकि पुरुषों की प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी।
पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम अपने अभियान की शुरुआत सीधे 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल से करेगी। भारत का मुकाबला ग्रुप-A में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। ग्रुप-A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं।
भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को भी सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है। पुरुष टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।
पुरुषों के ग्रुप
|
ग्रुप |
टीमें |
|
ग्रुप-A |
अफगानिस्तान, जापान, नेपाल |
|
ग्रुप-B |
हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान |
|
सीधे क्वार्टर फाइनल |
भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश |
दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।
महिला टीम का पहला मुकाबला जापान से
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को मेजबान जापान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।
महिला प्रतियोगिता सीधे नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी। जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
भारत की पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी।
भारत की महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, गुनालन कमलिनी, भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव और नंदनी शर्मा।
What's Your Reaction?