टी-20 वर्ल्ड कप: श्रीलंकाई क्रिकेटर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
<p><em><strong>श्रीलंका टीम इस बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और स्वदेश लौट गई है लेकिन उसके साथ दनुष्का नहीं हैं क्योंकि उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।</strong></em></p>
ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से श्रीलंकाई टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों के मुताबिक, एक महिला ने क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलक पर रेप का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 31 साल के दनुष्का को सिडनी में गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बाद किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई टीम ने सुपर-12 में जगह बनाई थी। उसने ग्रुप-1 में अपना आखिरी मैच शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच के दौरान दनुष्का टीम के साथ ही थे। मैच में श्रीलंका को हार मिली। इसी मुकाबले के बाद दनुष्का को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एक मैच खेला, उसमें भी जीरो पर आउट
दरअसल, दनुष्का चोट के कारण वह बीच में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उनकी जगह अशेन बंडारा को टीम में रिप्लेस किया गया था। दनुष्का ने इस टूर्नामेंट में एक ही मैच खेला था। यह मुकाबला क्वालिफाइंग राउंड में नामीबिया के खिलाफ हुआ था। इस मैच में स्पिन ऑलराउंडर दनुष्का खाता भी नहीं खोल पाए और नामीबिया ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 55 रनों से हराया था।
What's Your Reaction?