भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन: राजस्थान में 21 भ्रष्ट अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की हरी झंडी

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 21 राज्य सेवा अधिकारियों पर अनुशासनात्मक और अभियोजन कार्रवाई को मंजूरी दे दी है।

भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन: राजस्थान में 21 भ्रष्ट अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की हरी झंडी
04-04-2025 - 01:34 PM
22-04-2026 - 05:53 PM

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 21 राज्य सेवा अधिकारियों पर अनुशासनात्मक और अभियोजन कार्रवाई को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने 18 भ्रष्टाचार मामलों की समीक्षा करते हुए दंडात्मक कार्रवाई को हरी झंडी दी, जिससे राज्य में भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति को और मजबूती मिली है।

भ्रष्ट अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत पांच मामलों में अभियोजन की मंजूरी दी है। इसके अलावा, चार अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में संलिप्तता के संदेह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को जांच के आदेश जारी किए गए हैं। यह कदम राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।

सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने न केवल सेवारत बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी कड़े कदम उठाए हैं:
चार सेवानिवृत्त अधिकारियों की पेंशन रोकने के आदेश, पुराने भ्रष्टाचार मामलों में दंडात्मक कार्रवाई।
 दो मामलों में 100% पेंशन कटौती, अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में।
 दो अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों की विस्तृत जांच और रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई की मंजूरी।
 सात सेवारत अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के पांच मामलों में वेतन वृद्धि रोकने के आदेश।

भजनलाल सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम

भजनलाल सरकार की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। सरकार के गठन के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है।

पिछले महीने भी सरकार ने 13 भ्रष्टाचार मामलों में कठोर कदम उठाए थे, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई को मंजूरी दी गई थी।

पारदर्शी प्रशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता

राजस्थान सरकार का यह कड़ा रुख बताता है कि भ्रष्टाचार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भजनलाल सरकार का यह एक्शन राज्य में पारदर्शी प्रशासन और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।