उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : मदर डेयरी ने घटाए दूध के दाम
उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। नए दाम 22 सितंबर से लागू होंगे। कंपनी का यह कदम हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों में किए गए बदलाव के बाद आया है, जिसमें कई जरूरी खाद्य पदार्थों पर..
नयी दिल्ली। उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की है। नए दाम 22 सितंबर से लागू होंगे। कंपनी का यह कदम हाल ही में वस्तु एवं सेवा कर (GST) दरों में किए गए बदलाव के बाद आया है, जिसमें कई जरूरी खाद्य पदार्थों पर कर घटाया गया है या उन्हें कर मुक्त कर दिया गया है।
डेयरी उत्पाद भी होंगे सस्ते
मदर डेयरी ने बताया कि दूध के अलावा पनीर, मक्खन, चीज़ और आइसक्रीम जैसे अन्य उत्पादों की कीमतें भी नए जीएसटी ढांचे के अनुरूप घटाई जाएंगी। जीएसटी काउंसिल ने इस महीने की शुरुआत में कई खाद्य उत्पादों को 12 और 18 प्रतिशत वाले स्लैब से घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर वाली श्रेणी में कर दिया था।
पूरी तरह जीएसटी से छूट: UHT दूध, पनीर, पराठा, चपाती, खाखरा, पिज्जा ब्रेड
अब सिर्फ 5% जीएसटी: पैकेज्ड चॉकलेट, सॉस, जूस और कॉफी
कंपनी की प्रतिक्रिया
मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंडलिश ने कहा, “हम सरकार के जीएसटी दरों को घटाने के फैसले का स्वागत करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। कम कर दरों से पैक्ड और वैल्यू-ऐडेड डेयरी उत्पादों की खपत बढ़ेगी, और अधिक परिवार उचित दाम पर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का आनंद ले सकेंगे।”
अमूल और अन्य ब्रांड पर निगाहें
फिलहाल केवल मदर डेयरी ने दाम घटाए हैं। अमूल और अन्य ब्रांडों ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उद्योग जगत का अनुमान है कि आने वाले हफ्तों में वे भी अपने उत्पाद सस्ते कर सकते हैं।
What's Your Reaction?